फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Keerthy Suresh: जब दक्षिण भारतीय अभिनेत्री कीर्ति सुरेश ने छोड़ी एक बड़ी फिल्म, कारण जानकर हो जाएंगे हैरान!

Tue, 19 Nov 2024 02:57 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दक्षिण भारतीय अभिनेत्री कीर्ति सुरेश वरुण धवन के साथ फिल्म 'बेबी जॉन' में जल्द नजर आएंगी। वहीं उनकी शादी की अफवाह भी उड़ रही है। जानिए, इस अभिनेत्री ने कुछ सालों पहले क्यों ठुकरा दी थी एक बड़ी फिल्म। 
 
विज्ञापन
कीर्ति सुरेश - फोटो : इंस्टाग्राम-@keerthysureshofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषाओं की फिल्मों में अभिनेत्री कीर्ति सुरेश लंबे समय से अभिनय कर रही हैं। वह कई बड़े-बड़े दक्षिण भारतीय अभिनेताओं के साथ फिल्मों में रोमांस कर चुकी हैं। कुछ सालों पहले एक बड़ी फिल्म उन्हें ऐसी भी ऑफर हुई जिसे उन्होंने ठुकरा दिया। इस फिल्म को ठुकराने का कारण क्या रहा इस बारे में, जानिए। 

विज्ञापन

साउथ अभिनेता नितिन की फिल्म ठुकरा दी
कीर्ति सुरेश फिल्मों में जब से काम कर रही हैं तब से बतौर अभिनेत्री अपने लिए कुछ नियम तय किए हुए हैं। वह बहुत अधिक ग्लैमरस रोल फिल्मों में नहीं करती हैं। वह ऐसे किरदार चुनती हैं जिसमें उन्हें अपनी अभिनय क्षमता दिखाने का मौका मिले। यही कारण है कि उन्होंने अपने करियर में कई अच्छी फिल्में की और उम्दा किरदार निभाए हैं। यहां तक कि उन्होंने कुछ साल पहले अभिनेता नितिन की फिल्म 'माइस्ट्रो (2021)' को इसलिए ठुकरा दिया था कि क्योंकि इसमें उन्हें एक लिप लॉक यानी किसिंग सीन देना था। इस फिल्म को बाद में तमन्ना भाटिया ने किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चली भी थी। 

कीर्ति-वरुण धवन फिल्म 'बेबी जॉन' में - फोटो : इंस्टाग्राम-@varundvn, @keerthysureshofficial
वरुण धवन के साथ करेंगी रोमांस
फिल्म बेबी जॉन को लेकर भी कीर्ति खबरों में बनी हुई हैं। यह फिल्म जल्द ही रिलीज होगी। इसमें कीर्ति और वरुण साथ नजर आएंगे। कीर्ति वरुण धवन के साथ फिल्म में रोमांस करती हुई दिखेंगी वह इसमें उनकी पत्नी की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म के निर्देशक ए. कालीस्वरन हैं। फिल्म में वरुण एक पुलिस ऑफिसर के रोल में हैं। 
विज्ञापन

शादी को लेकर भी चर्चा में 
कुछ समय पहले कीर्ति की शादी की अफवाह उड़ी थी। अब खबर आई है कि वह गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगी। सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि कीर्ति सुरेश इस साल के अंत तक शादी करने वाली हैं। कीर्ति और उनके होने वाले पति पहले से एक-दूसरे को जानते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें