फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब शाहरुख खान ने जगपति बाबू को दिया ‘जिंदगी का सबसे बड़ा कॉम्प्लिमेंट’, एक्टर ने शेयर किया दिलचस्प किस्सा

Mon, 11 May 2026 10:55 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shahrukh Khan: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान को लेकर टॉलीवुड स्टार जगपति बाबू ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने पुरानी फिल्म का किस्सा शेयर करते हुए ऐसा किस्सा बताया, जो अब सुर्खियों में आ गया है। 

विज्ञापन
शाहरुख खान और जगपति बाबू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किंग शाहरुख खान और टॉलीवुड स्टार जगपति बाबू अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्री से जरूर आते हैं, लेकिन दोनों का एक खास फिल्मी कनेक्शन रहा है, जिसे शायद बहुत कम लोग जानते हैं। हाल ही में जगपति बाबू ने एक इंटरव्यू में इस दिलचस्प किस्से का खुलासा किया।

इस फिल्म का सुनाया किस्सा

विज्ञापन

जगपति बाबू ने बताया कि साल 1998 में आई तेलुगु फिल्म अंतापुरम में उन्होंने एक अहम किरदार निभाया था। फिल्म में वह एक छोटे-मोटे चोर ‘सराय वीरराजू’ के रोल में थे, जो एक महिला और उसके बच्चे की मदद करते-करते अपनी जान तक कुर्बान कर देता है। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

बाद में इसी फिल्म का हिंदी रीमेक ‘शक्ति: द पॉवर’ बनाया गया, जिसे उसी निर्देशक कृष्णा वामसी ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में शाहरुख खान ने वही किरदार निभाया था, जो तेलुगु वर्जन में जगपति बाबू ने निभाया था। वहीं करिश्मा कपूर ने सौंदर्या वाला रोल निभाया था।

वह मेरे लिए जिंदगी का सबसे बड़ा कॉम्प्लिमेंट था
जगपति बाबू ने बताया कि फिल्म के एक खास सीन को करते वक्त शाहरुख काफी परेशान हो गए थे। उन्होंने कहा, ‘फिल्म के आखिर में एक स्मोकिंग और डेथ सीन था, जिसे शाहरुख ने रीक्रिएट किया। शायद वह सीन वैसा नहीं बन पा रहा था जैसा चाहिए था। उस समय उन्होंने गुस्से में कुछ कहा, जो मैं बता नहीं सकता, लेकिन वह मेरे लिए जिंदगी का सबसे बड़ा कॉम्प्लिमेंट था।’

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bhooth Bangla: हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' ने 250 करोड़ का आंकड़ा किया पार, जानें 25वें दिन का कलेक्शन

एक्टर ने आगे बताया कि बाद में जब उनकी मुलाकात शाहरुख खान से हुई, तो उन्होंने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने सच में उनके बारे में ऐसा कहा था। इस पर शाहरुख ने मुस्कुराते हुए हामी भरी और कहा कि उनका ऐसा मतलब नहीं था। लेकिन जगपति बाबू के लिए वह बात आज भी सबसे खास तारीफ है।

इस फिल्म में नजर आएंगे शाहरुख खान
बता दें कि शाहरुख खान की अगली फिल्म ‘किंग’ है, जिसे सिद्धार्थ आनन्द बना रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण लीड रोल में नजर आएंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें