फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samantha Ruth Prabhu: जब सामंथा को नागा चैतन्य ने किया था प्रपोज, 'विश्वास नहीं हुआ ऐसा कहो जैसा तुम्हारा...'

Tue, 03 Dec 2024 01:02 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी से पहले आइए एक नजर डालते हैं उस समय पर जब नागा ने अपनी पहली पत्नी सामंथा रुथ प्रभु को प्रपोज किया था।
 
विज्ञापन
सामंथा रुथ प्रभु-नागा चैतन्य - फोटो : इंस्टाग्राम@samantharuthprabhuoffl
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागा चैतन्य, सामंथा रूथ प्रभु से तलाक के बाद दूसरी बार शादी करने जा रहे हैं। वह और सोभिता धुलिपाला 4 दिसंबर को हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में शादी के बंधन में बंधेंगे। लेकिन क्या आपको पता है कि नागा ने सामंथा को शादी के पहले काफी रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया था।
विज्ञापन
Trending Videos

कब हो रही है नागा की शादी
नागा चैतन्य सामंथा रूथ प्रभु से तलाक के बाद दूसरी बार शादी करने जा रहे हैं। नागा और सोभिता धुलिपाला 4 दिसंबर को हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में शादी के बंधन में बंधेंगे। नागा चैतन्य और सामंथा रूथ प्रभु ने लंबे समय तक डेटिंग करने के बाद अक्टूबर 2017 में शादी की थी। दुर्भाग्य से, इस जोड़े ने व्यक्तिगत मतभेदों का हवाला देते हुए अक्टूबर 2021 में अलग होने की घोषणा की और बाद में 2022 में अपने तलाक को अंतिम रूप दिया।
 

नागा और सामंथा का पुराना इंटरव्यू
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक इंटरव्यू के दौरान सामंथा और नागा चैतन्य ने फिल्म उद्योग में अपने सफर और अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की थी। बातचीत के दौरान, जब होस्ट ने नागा चैतन्य से सामंथा को प्रपोज करने के लिए कहा था। सामंथा ने नागा से कहा, "ऐसा कहो जैसे तुम सच में कह रहे हो।" नागा चैतन्य ने सामंथा से कहा, "मेरे दिल की गहराई से सामंथा, मैं तुमसे प्यार करता हूं।" सामंथा, उसकी बात से आश्वस्त नहीं हुई, उसने चुटकी ली, "क्या तुमने इस पर विश्वास किया।" नागा चैतन्य ने फिर अपना प्रस्ताव दोहराया, यह कहते हुए कि वह हमेशा जो कहते हैं उसका मतलब जरूर होता है।

दूसरी शादी के लिए उत्सुक नागा
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान नागा चैतन्य ने अपनी दूसरी शादी को लेकर खुलकर बात की। नागा चैतन्य ने कहा, "पिछले कुछ महीनों में शोभिता और उसके परिवार को जानना बहुत अच्छा रहा है, परिवारों को आपस में मिलते देखना एक खुशी की बात है। मैं शादी के दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं और सभी रस्मों को पूरा करने और परिवारों को एक साथ आते देखने के लिए उत्साहित हूं।"
 
विज्ञापन

सगाई के बाद अब होगी शादी
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने 8 अगस्त को हैदराबाद में चैतन्य के घर पर एक निजी समारोह में सगाई की। चै के पिता, अभिनेता नागार्जुन अक्किनेनी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस कार्यक्रम की तस्वीरें साझा कीं। सगाई ने सोशल मीडिया पर चै के प्रशंसकों के बीच हलचल मचा दी थी।
Rishab Shetty: शिवाजी महाराज की भूमिका निभाएंगे कांतारा फेम ऋषभ शेट्टी, सामने आई पहली झलक, जानिए कब होगी रिलीज
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें