'वृषकर्मा' की झलक
आज मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर नागा चैतन्य की 24वीं फिल्म 'वृषकर्मा' का एक पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में नागा चैतन्य एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर के साथ मेकर्स ने जानकारी दी है कि 'वृषकर्मा' की खास झलक 5 मार्च, 2026 को दिखाई जाएगी। जिसे फिल्म की टीम ने मिलकर कुछ बेहद रोमांचक तैयार किया है।
फिल्म 'वृषकर्मा' के बारे में
युवासम्राट नागा चैतन्य और कार्तिक दंडु की आगामी फिल्म का नाम पहले NC24 था। अब इसका आधिकारिक नाम 'वृषकर्मा' है। यह एक पौराणिक थ्रिलर फिल्म है। साउथ स्टार महेश बाबू ने चै अक्किनेनी यानी नागा चैतन्य के जन्मदिन के मौके पर NC24 फिल्म का शीर्षक और फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया था। इस फिल्म में नागा चैतन्य के अलावा मीनाक्षी चौधरी भी मुख्य भूमिका में हैं। कथित तौर पर 120 करोड़ रुपये के बजट वाली इस फिल्म का निर्माण बीवीएसएन प्रसाद और सुकुमार ने किया है। अजनीश लोकनाथ ने इसका संगीत तैयार किया है।
यह भी पढ़ें: जैस्मीन भसीन ने अली गोनी के जन्मदिन पर किया प्यार का इजहार, शेयर की रोमांटिक तस्वीरें; लिखा- 'पहली नजर में...'