फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vrushakarma: 'वृषकर्मा' की खास झलक में दिखा खौफनाक मंजर, राक्षसी शक्ति का नाश करते नजर आए नागा चैतन्य

Thu, 05 Mar 2026 05:48 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vrushakarma Glimpse Out: नागा चैतन्य की नई फिल्म 'वृषकर्मा' की खास झलक कुछ ही देर पहले जारी की गई है। इस रहस्यमयी थ्रिलर फिल्म में नागा चैतन्य राक्षसी शक्तियों का नाश करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
फिल्म 'वृषकर्मा' की झलक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्शन-एडवेंचर फिल्म के निर्देशक कार्तिक वर्मा दंडू की रहस्यमय थ्रिलर फिल्म 'वृषकर्मा' की पहली झलक सामने आ चुकी है। झलक में एक अंधेरी अलौकिक दुनिया को दर्शाया गया है, जहां एक रहस्यमय रेखाचित्र वास्तविकता में तब्दील हो जाते हैं, जो राक्षसी शक्तियों की ओर इशारा करते हैं।

विज्ञापन

फिल्म की खास झलक
इस फिल्म की खास झलक की शुरुआत एक डरावने सीन से होती है। एक कमरे में स्पर्श श्रीवास्तव एक अजीब चित्र बनाते नजर आते हैं और फिर अचानक उनके मुंह से चमगादड़ निकलता नजर आता है। इस सीन से पते चलता है कि यह फिल्म काफी डरावनी और रहस्यमयी पहलुओं पर बनी है।

नागा चैतन्य की एंट्री
जब नागा चैतन्य की धमाकेदार एंट्री होती है। वे एक ऐसे खजाना खोजने वाले के रोल में हैं, जो पुरानी अंधेरी शक्तियों और रहस्यों से लड़ता है। उनका किरदार किसी राक्षसी ताकत का सामना करने के लिए चुना गया लगता है। कहानी में भाग्य और धर्म का कनेक्शन दिखता है। नागा चैतन्य का नया लुक और बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

कैसा है मीनाक्षी का रोल
इस फिल्म में नागा के अलावा मीनाक्षी चौधरी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में मीनाक्षी एक आर्कियोलॉजिस्ट के रोल में हैं और साथ ही इसकी कहानी के बड़े रहस्य को खोलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

फिल्म 'वृषकर्मा' के बारे में
'वृषकर्मा' एक रहस्यमयी थ्रिलर फिल्म है, जिसे कार्तिक दांडू ने डायरेक्ट किया है। इसकी झलक में पौराणिक कहानियां, सुपरनैचुरल हॉरर और एक्शन का मजेदार मिश्रण है। इस फिल्म को बीवीएसएन प्रसाद ने बनाया है और सुकुमार ने पटकथा लिखी है। इसमें ब्रह्माजी, जरीन वहाब और जयराम जैसे कलाकार भी हैं।

यह भी पढ़ें: इब्राहिम अली खान के जन्मदिन पर करीना ने शेयर की तैमूर के साथ प्यारी तस्वीर, फूफी सबा-सोहा ने लिखा प्यारा नोट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें