फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्स पैक एब्स फ्लॉन्ट करते नजर आए नागा चैतन्य, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ 'वृषकर्मा' अभिनेता का जिम लुक

Thu, 12 Mar 2026 03:06 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vrushakarma Naga Chaitanya New Look: साउथ अभिनेता नागा चैतन्य के नए सिक्स-पैक लुक ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। उनकी जिम की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 
 
विज्ञापन
नागा चैतन्य - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागा चैतन्य को आमतौर पर शांत और रोमांटिक हीरो के रूप में जाना जाता है। लेकिन अब उन्होंने अपना लुक पूरी तरह बदल लिया है। दरअसल, उन्होंने यह लुक अपनी नई फिल्म 'वृषकर्मा' के लिए लिया है। इस नए लुक में चै अक्किनेनी अपने सिक्स पैक एब्स फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

नागा चैतन्य का नया लुक
नागा चैतन्य को प्यार से लोग चै अक्किनेनी भी बुलाते हैं। हाल ही में नागा चैतन्य ने इंस्टाग्राम पर जिम की एक शर्टलेस फोटो शेयर की। इसमें उनके सिक्स-पैक एब्स और फिट बॉडी साफ दिख रहे हैं। फोटो में वे डंबल पकड़े हुए हैंडसम दिख रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ अभिनेता ने कैप्शन लिखा, 'अर्जुन बन रहा हूं।'

फैंस को पसंद आ रहा है यह लुक
नागा चैतन्य के फैंस को उनका यह नया लुक बेहद पसंद आ रहा है, जो उन्होंने अपनी नई फिल्म वृषकर्मा के लिए लिया है। इस फिल्म में वह अर्जुन का रोल कर रहे हैं। नागा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। नागा के एक फैन ने लिखा, 'अन्ना, फिल्म का इंतजार है।; दूसरे ने लिखा, 'वृषकर्मा का जलवा।' सुशांत जैसे दोस्तों और उनके फिटनेस ट्रेनर ने भी कमेंट करके तारीफ की। ट्रेनर ने लिखा कि चैतन्य के नए लुक पर उन्हें गर्व है।
विज्ञापन

फिल्म 'वृषकर्मा' के बारे में
नागा चैतन्य फिल्म 'वृषकर्मा' में नजर आएंगे। यह एक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें सुपरनैचुरल, हॉरर और एक्शन का भरपूर डोज देखने को मिलेगा। इस फिल्म के निर्देशक कार्तिक दांडू हैं। इस फिल्म का निर्माण बीवीएसएन प्रसाद ने किया है। इसका लेखन सुकुमार ने किया है। इस फिल्म में नागा चैतन्य के अलावा मीनाक्षी चौधरी, जयराम, स्पर्श श्रीवास्तव, ब्रह्माजी जैसे कलाकार हैं। हाल ही में फिल्म की एक खास झलक रिलीज की गई थी।

यह भी पढ़ें: मृणाल ठाकुर ने की 'कुमकुम भाग्य' की अपनी को-स्टार्स से मुलाकात, साथ नजर आईं ऑनस्कीन मां सुप्रिया शुक्ला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें