फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chiranjeevi: फिल्म ‘विश्वंभरा’ की पहली झलक के बाद परिवार संग जन्मदिन मनाने निकले चिरंजीवी, वीडियो वायरल

Thu, 21 Aug 2025 09:13 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Chiranjeevi 70th Birthday: फिल्म ‘विश्वंभरा’ की पहली झलक सामने आने के बाद साउथ स्टार चिरंजीवी चर्चा में बने हुए हैं। कल वह अपना 70वां जन्मदिन भी मनाएंगे। चिरंजीवी को पूरे परिवार के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया।
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर परिवार संग दिखे चिरंजीवी - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुवार को साउथ मेगा स्टार चिरंजीवी की अपकमिंग फिल्म ‘विश्वंभरा’ की पहली झलक सामने आई। एक्शन के रंग में रंगे हुए वह नजर आए। चिरंजीवी के एक्शन अंदाज के कारण सोशल मीडिया पर फिल्म चर्चा में है। इसी बीच चिंरजीवी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने परिवार के साथ एयरपोर्ट में दिखे। वह किसी खास जगह पर अपने परिवार के साथ जन्मदिन मनाने की प्लानिंग कर चुके हैं। 

विज्ञापन


परिवार के सदस्यों संग एयरपोर्ट पर दिखे चिरंजीवी
सुपरस्टार चिरंजीवी को परिवार संग हैदराबाद एयरपोर्ट पर देखा गया। वह पत्नी सुरेखा के साथ एयरपोर्ट पहुंचे। बाकी परिवार के सदस्य भी साथ नजर आए। वायरल वीडियो में एयरपोर्ट चेकिंग स्टाफ के साथ भी वह मुस्कुराते हुए मिलते हैं। चिरंजीवी के एयरपोर्ट वाले कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
चिरंजीवी अपना जन्मदिन परिवार के साथ हैदराबाद से दूर किसी स्पेशल जगह पर मनाने वाले हैं। उस जगह की जानकारी उपलब्ध नहीं है।

   

क्या है ‘विश्वंभरा’ की कहानी 

विज्ञापन

चिरंजीवी की अपकमिंग फिल्म ‘विश्वंभरा’ की कहानी रहस्य, रोमांच से भरी है। इसकी पहली झलक में कहानी का अंदाजा हो जाता है। फिल्म की पहली झलक में एक लड़का और एक बूढ़ा आदमी बातचीत कर रहे हैं। दोनों विश्वंभरा की दुनिया में घटी भयानक घटनाओं पर बात करते हैं। बूढ़ा आदमी एक ऐसे इंसान की बात करता है, जिसके लालच के कारण महाविनाश होता है। उसी मौके पर एक रक्षक सामने आता है। उस रक्षक के तौर पर मेगास्टार चिरंजीवी की एंट्री होती है। एक्शन अंदाज में चिरंजीवी का किरदार बुरे लोगों से लड़ता हुआ नजर आता है।

फिल्म में नजर आएगी ये एक्ट्रेस 
फिल्म ‘विश्वंभरा’ में चिरंजीवी के साथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन भी नजर आएंगी। साथ ही आशिका रंगनाथ और कुणाल कपूर भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। बताते चलें कि ऑस्कर विनर एमएम कीरवानी ने फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक तैयार किया है। 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें