फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay-Trisha: विजय के घर पहुंचीं तृषा, जश्न के माहौल से सामने आए कई वीडियो; परिवार ने जमकर किया डांस

Mon, 04 May 2026 02:00 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tamil Nadu election Result 2026: तमिलनाडु की राजनीति में बड़ी उठा-पठक देखने को मिल रही है। सिनेमा की दुनिया से राजनीति में आए विजय थलापति की पार्टी टीवीके ने तमिलनाडु विधानसभा के चुनावों परिणाम में बढ़त बना ली है। विजय के घर के बाहर भी हलचल देखी जा रही है, परिवार में भी जश्न का माहौल है।

विज्ञापन
विजय थलापति के घर पहुंचीं तृषा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में अभिनेता विजय थलापति भी किस्मत आजमाने उतरे थे। तमिनलाडु में मतगणना शुरू हो चुकी है। इसमें विजय की पार्टी अब तक 109 सीटों पर आगे चल रही है। इस खबर के बीच विजय थलापति के घर के बाहर भी हलचल देख जा रही है। 

विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Thalapathy Vijay: विजय की TVK ने CM स्टालिन की DMK का खेल बिगाड़ा! सिल्वर स्क्रीन से सियासी चौसर का सफर कैसा? 

विजय के पिता भी पहुंचे थे मुरुगन मंदिर
बेटे की जीत के लिए प्रार्थना करने के लिए विजय के पिता एसए चंद्रशेखर भी सुबह-सुबह मुरुगन मंदिर पहुंचे थे। विजय के पिता एक जाने-माने निर्देशक हैं। हर कदम पर उन्होंने विजय का साथ दिया है, अभिनेता की राजनीतिक यात्रा के वह मुखर समर्थक रहे हैं।

विज्ञापन

विजय के घर से भी कुछ वीडियो वायरल हुए हैं, जिसमें जीत का जश्न अभी से मनाया जा रहा है। 
 


 

   
 

मां हैं सबसे पहली फैन
इस मौके पर एएनआई से बात करते हुए विजय के पिता एस ए चंद्रशेखर ने कहा, 'यकीनन वो तमिलनाडु में बड़ा बदलाव लेकर आएगा।' मां शोभा चंद्रशेखर ने भी खुशी जताई तो पिता बोले- 'ये सिर्फ विजय की मां नहीं, सबसे पहली फैन भी हैं।'
 
   
 
 



(विजय के परिवार ने मनाया जश्न)

गाने गाकर जश्न मना रहे घरवाले

विजय के घर पर जश्न का माहौल है। उनके परिवार वाले गाने गाकर और टीवी पर विजय के गाने चलाकर डांस करके खुशियां मना रहे हैं। एएनआई से बातचीत में विजय की कजिन ने कहा, 'वो यंग हैं और तमिलनाडु के सभी लाेगों को उनसे बदलाव की उम्मीद है। अपनी आखिरी स्पीच में उन्होंने कहा भी था कि लोग उनपर बहुत भरोसा करते हैं।'
 
 
 


तृषा कृष्णनन भी विजय के घर पहुंचीं  
विजय का परिवार ही उनकी जीत का जश्न नहीं मना रहा है। अभिनेत्री तृषा कृष्णनन भी उनके घर पहुंची हैं, उनकी गाड़ी को अभिनेता के घर के बाहर देखा गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तृषा और विजय काफी करीबी हैं। इनके रिलेशनशिप में होने की अटकलें भी लगाई जाती हैं। लेकिन दोनों ने कभी इस बारे में खुलकर कुछ नहीं कहा।  
 

डीएमके से आगे निकली विजय की पार्टी
तमिलनाडु विधानसभा की मतगणना अभी जारी है। विजय थलापति की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) 104 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं डीएमके अभी 61 सीट पर ही आगे है। मतगणना के शुरुआती रुझान बता रहे हैं कि विजय थलापति ने डीएमके का खेल बिगाड़ दिया है।

ये खबर भी पढ़ें: Actor Vijay & Other Stars: तमिलनाडु में विजय ने बिगाड़ दिया स्टालिन का खेल, बंगाल में भी कई सितारे मैदान में 
विज्ञापन

फिल्म 'जन नायकन' में विजय थलापति - फोटो : सोशल मीडिया
विजय थलापति की आखिरी फिल्म भी चर्चा में
विजय थलापति की फिल्म 'जन नायकन' जनवरी में रिलीज होने वाली थी लेकिन सेंसर बोर्ड से विवाद के चक्कर में अभी तक अटकी हुई है। पिछले दिनों फिल्म के ऑनलाइन लीक होने की खबरें सामने आई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'जन नायकन' के मेकर्स तमिलनाडु विधानसभा के नतीजे घोषित किए जाने के बाद 8 मई को फिल्म रिलीज कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें