फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जन नायकन’ की राह में आने वाली मुश्किलों पर विजय के पिता ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘अपराधी मानसिकता वाले लोग…’

Tue, 21 Apr 2026 03:34 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vijay Thalapathy Father Talk About Movie Jana Nayagan: विजय थलापति की फिल्म ‘जन नायकन’ लगातार मुश्किलों का सामना कर रही है। पहले यह फिल्म रिलीज के लिए संघर्ष करती दिखी। फिर अचानक लीक हो गई। हाल ही में इस पूरे मामले पर विजय के पिता ने चुप्पी तोड़ी है। 

विज्ञापन
विजय थलापति और पिता एसए चंद्रशेखर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजय थलापति की फिल्म ‘जन नायकन’ रिलीज के लिए कोर्ट के चक्कर काटती रही, फिर सेंसर बोर्ड के पाले में आकर यह फिल्म गिरी। लेकिन सबसे बड़ा संकट तब शुरू हुआ, जब विजय की फिल्म ऑनलाइन लीक हाे गई। इससे प्रोड्यूसर और एक्टर विजय को बड़ा धक्का लगा। इस पूरी स्थिति को विजय के पिता कैसे देखते हैं। एक हालिया इंटरव्यू में इस पूरे मुद्दे पर उन्होंने चर्चा की है। 

विज्ञापन


रुकावटों पर क्या बोले विजय के पिता? 
बिहाइंडवुड्स को दिए गए इंटरव्यू में विजय थलापति के पिता एसए चंद्रशेखर कहते हैं, ‘अगर फिल्म बिना किसी रुकावट के रिलीज हो जाती, तो हमें हैरानी होती।’ वह आगे कहते हैं, ‘यह मत सोचिए कि हमें इन दिक्कतों की उम्मीद नहीं थी। जब विजय ने इस फिल्म को साइन किया था, तो मलेशिया में हुए ऑडियो लॉन्च के दौरान प्रोड्यूसर से कहा था कि वह राजनीति में कदम रखा रखा है। ऐसे में प्रोड्यूसर को मानकर चलना चाहिए कि फिल्म में रुकावट आ सकती है। प्रोड्यूसर ने भी इन बातों पर हामी भरी थी।’ 

फिल्म लीक को लेकर क्या दुखी हैं? 
‘जन नायकन’ हाल ही में ऑनलाइन लीक हो गई। इस पर विजय के पिता कहते हैं, ‘अपराधी मानसिकता वाले लोग सबसे पहले हमारे दिल पर हमला करते हैं। फिर आर्थिक रास्ते को तोड़ने की कोशिश करते हैं।’ वैसे विपक्षी पार्टी का इसमें हाथ हो सकता है, यह पूछने पर विजय के पिता कहते हैं, ‘इस तरह के विचार महज अटकलें हैं और ऐसा सोचना स्वाभाविक भी है।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म 'जन नायकन' में विजय थलापति - फोटो : सोशल मीडिया
विजय थलापति की आखिरी फिल्म होने वाली थी 'जन नायकन'
फिल्म 'जन नायकन' साउथ अभिनेता विजय थलापति की आखिरी फिल्म कही जा रही थी। इसके बाद वह पूरी तरह से तमिलनाडु की राजनीति में सक्रिय होने वाले थे। लेकिन लीक मामले के बाद विजय ने एक और फिल्म करने की बात कही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें