फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'इसमें उनकी गलती नहीं'; करूर भगदड़ मामले में फैंस ने किया विजय का बचाव, सपोर्ट में सीबीआई दफ्तर के बाहर जुटे

Mon, 12 Jan 2026 06:13 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vijay Thalapathy Fans outside CBI office: टीवीके चीफ और अभिनेता थलापति विजय इन दिनों अपनी आगामी फिल्म  ‘जन नायकन’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच आज सोमवार को एक्टर दिल्ली स्थित सीबीआई दफ्तर पहुंचे थे। यहां वे करूर भगदड़ मामले में पूछताछ के लिए पेश हुए। उनके समर्थन में फैंस भी दफ्तर के बाहर एकत्र हुए। करीब छह-साढ़े छह घंटे की पूछताछ के बाद विजय सीबीआई दफ्तर से बाहर निकले।
विज्ञापन
सीबीआई दफ्तर के बाहर विजय के फैंस - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक तरफ अभिनेता विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज अटकी हुई है। मेकर्स ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उधर करूर भगदड़ मामले में भी विजय की मुश्किल कम नहीं हो रहीं। आज सोमवार को इस मामले की पूछताछ के लिए सीबीआई के समक्ष उनकी पेशी हुई। विजय दिल्ली स्थित सीबीआई हेडक्वार्टर पहुंचे थे। इस दौरान उनके समर्थन में फैंस और सपोर्टर भी पहुंचे। करीब छह-साढ़े छह घंटे की पूछताछ के बाद विजय सीबीआई दफ्तर से बाहर निकले और कार में बैठकर रवाना हो गए।

विज्ञापन


सीबीआई दफ्तर के बाहर जुटे फैंस 
टीवीके चीफ और अभिनेता विजय आज सुबह दिल्ली में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) दफ्तर पहुंचे। वे करूर भगदड़ की जांच के सिलसिले में एजेंसी के सामने पेश हुए। इस दौरानउनके प्रशंसक और समर्थक भी ऑफिस के बाहर इंतजार करते दिखे। बता दें कि करूर भगदड़ मामले में थलापति विजय को सीबीआई ने नोटिस जारी किया था। उन्हें आज 12 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया गया।
 

प्रशंसकों ने किया एक्टर का बचाव
विजय की तस्वीरें और पोस्टर हाथों में थामे उनके समर्थन में फैंस और समर्थक सीबीआई ऑफिस के बाहर जुटे। मूर्ति नाम के एक प्रशंसक ने कहा, 'मैं मदुरै से हूं, लेकिन मैं यहां काम करता हूं। मैं अपने भाई (विजय) के लिए काम छोड़कर यहां आया हूं। यह (करूर भगदड़) उनकी गलती नहीं थी। वहां ठीक से सुरक्षा नहीं दी गई थी। मैं सुबह सात बजे यहां आया थी और जब तक वह बाहर नहीं आ जाते, मैं यहीं रहूंगा'।
 
विज्ञापन

क्या सीएम बनेंगे अभिनेता विजय?
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, विजय के राजू नाम के फैन ने कहा, 'मैं सेलम, तमिलनाडु का रहने वाला हूं, लेकिन मैं यहां दिल्ली में रहता हूं। मैं 10 साल की उम्र से उनका फैन हूं। विजय अन्ना भी इस (करूर भगदड़) से दुखी हैं, इसीलिए उन्होंने इस बारे में 3-4 दिन बाद बात की। इसमें उनकी कोई गलती नहीं थी कि वे वहां देर से पहुंचे। सरकार को इंतजाम करना चाहिए था। हम सब दुखी हैं, इसलिए हम सब यहां सपोर्ट में आए हैं। यह पक्का है कि वह सीएम बनेंगे। इसमें कोई शक नहीं है। इसी टर्म में, उन्हें 200 से ज्यादा सीटें मिलेंगी। मैं यह आपको लिखकर दे सकता हूं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें