सीबीआई दफ्तर के बाहर जुटे फैंस
टीवीके चीफ और अभिनेता विजय आज सुबह दिल्ली में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) दफ्तर पहुंचे। वे करूर भगदड़ की जांच के सिलसिले में एजेंसी के सामने पेश हुए। इस दौरानउनके प्रशंसक और समर्थक भी ऑफिस के बाहर इंतजार करते दिखे। बता दें कि करूर भगदड़ मामले में थलापति विजय को सीबीआई ने नोटिस जारी किया था। उन्हें आज 12 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया गया।
प्रशंसकों ने किया एक्टर का बचाव
विजय की तस्वीरें और पोस्टर हाथों में थामे उनके समर्थन में फैंस और समर्थक सीबीआई ऑफिस के बाहर जुटे। मूर्ति नाम के एक प्रशंसक ने कहा, 'मैं मदुरै से हूं, लेकिन मैं यहां काम करता हूं। मैं अपने भाई (विजय) के लिए काम छोड़कर यहां आया हूं। यह (करूर भगदड़) उनकी गलती नहीं थी। वहां ठीक से सुरक्षा नहीं दी गई थी। मैं सुबह सात बजे यहां आया थी और जब तक वह बाहर नहीं आ जाते, मैं यहीं रहूंगा'।
क्या सीएम बनेंगे अभिनेता विजय?
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, विजय के राजू नाम के फैन ने कहा, 'मैं सेलम, तमिलनाडु का रहने वाला हूं, लेकिन मैं यहां दिल्ली में रहता हूं। मैं 10 साल की उम्र से उनका फैन हूं। विजय अन्ना भी इस (करूर भगदड़) से दुखी हैं, इसीलिए उन्होंने इस बारे में 3-4 दिन बाद बात की। इसमें उनकी कोई गलती नहीं थी कि वे वहां देर से पहुंचे। सरकार को इंतजाम करना चाहिए था। हम सब दुखी हैं, इसलिए हम सब यहां सपोर्ट में आए हैं। यह पक्का है कि वह सीएम बनेंगे। इसमें कोई शक नहीं है। इसी टर्म में, उन्हें 200 से ज्यादा सीटें मिलेंगी। मैं यह आपको लिखकर दे सकता हूं।