फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dont Sleep: विजय सेतुपति ने 'डोंट स्लीप' का पहला लुक किया जारी, जानें कब रिलीज होगी साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म

Sun, 05 Apr 2026 12:53 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dont Sleep First Look: विजय सेतुपति ने फिल्म ‘डोंट स्लीप’ का पहला लुक जारी किया है। यह फिल्म तेलुगु भाषा में बन रही है। यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। 
 
विज्ञापन
फिल्म 'डोंट स्लीप' - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज कुछ ही देर पहले विजय सेतुपति ने साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म 'डोंट स्लीप' का पहला पोस्टर जारी किया है। जानिए फिल्म के बारे में सबकुछ।

विज्ञापन

फिल्म 'डोंट स्लीप' का पहला लुक जारी
विजय सेतुपति ने फिल्म ‘डोंट स्लीप’ का पहला पोस्टर लुक जारी किया है। फिल्म 'डोंट स्लीप' एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। इसका निर्देशन प्रसिद्ध सिनेमैटोग्राफर शमदत ने पहली बार किया है। फिल्म में मुख्य भूमिका इंद्रराम निभा रहे हैं। फिल्म की स्टारकास्ट में रविंद्र विजय, ताबा रीमा, ज्योती बनर्जी, सुनील थापा और आदुकलम नरेंद्र जैसे कलाकार भी शामिल हैं।

विज्ञापन

कैसा है पहला पोस्टर
फिल्म के पहले पोस्टर में बर्फ से ढके पहाड़ों पर एक डरावना सीन दिखाया गया है। इंद्र राम की आंखें बंद हैं और उनके माथे पर पट्टी बंधी हुई है, जबकि रवींद्र विजय हाथ में बंदूक लेकर उनका पीछा कर रहे हैं। यह पोस्टर फिल्म की कहानी को दर्शाता है।

शमदत ने ‘उप्पेना’, ‘विरुपाक्षा’ और ‘थंडेल’ जैसी फिल्मों में शानदार कैमरा वर्क किया है। फिल्म का निर्माण वी ड्रीम फिल्म्स के बैनर किया जा रहा है। गोकुल हर्षन ने संगीत दिया है। यह एक रोमांचक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है, जो जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

यह भी पढ़ें: रामायण के VFX पर मिली-जुली प्रतिक्रियाओं के बीच ऋतिक रोशन ने कही यह बात, लिखा- 'जज करने से पहले...'..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें