फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजा: हॉलीवुड में बनेगा विजय सेतुपति की फिल्म का रीमेक, प्रोड्यूसर ने दी जानकारी; ये एक्टर निभाएगा लीड रोल

Wed, 16 Sep 2026 06:47 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vijay Sethupathi Maharaja Movie: साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति की फिल्म ‘महाराजा’ ने अब एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
फिल्म 'महाराजा' - फोटो : इंस्टाग्राम @actorvijaysethupathi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म ‘महाराजा’ को इसकी कहानी, स्क्रीनप्ले और कलाकारों की परफॉर्मेंस के लिए काफी पसंद किया गया था। अब फिल्म की कहानी हॉलीवुड दर्शकों तक पहुंचने की तैयारी में है। इसको लेकर खुद फिल्म के प्रोड्यूसर ने बड़ी जानकारी दी है। 
विज्ञापन


हॉलीवुड में बनेगा फिल्म का रीमेक
साल 2024 में रिलीज हुई इस क्राइम थ्रिलर का अब हॉलीवुड रीमेक बनने जा रहा है। खास बात यह है कि ‘महाराजा’ हॉलीवुड रीमेक पाने वाली पहली तमिल फिल्म बन गई है। फिल्म की चीन में शानदार सफलता के बाद हॉलीवुड की एक एजेंसी ने इसके रीमेक राइट्स के लिए मेकर्स से संपर्क किया है।

फिल्म के प्रोड्यूसर सुधन सुंदरम ने द टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हॉलीवुड की एक एजेंसी फिल्म को एक बड़े हॉलीवुड स्टार के साथ बनाने की तैयारी कर रही है। फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विजय सेतुपति - फोटो : यूट्यूब
कौन होगा हॉलीवुड रीमेक का हीरो?
‘महाराजा’ के हॉलीवुड वर्जन में लीड रोल कौन निभाएगा, इसे लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है। सोशल मीडिया पर हॉलीवुड अभिनेता मैथ्यू मैककोनाघी का नाम चर्चा में है, लेकिन इस खबर की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

प्रोड्यूसर सुधन सुंदरम ने भी इस बारे में कहा कि हो सकता है मैककोनाघी उन एक्टर्स में से एक हों, जिनसे बातचीत चल रही हो। हालांकि, कास्ट और स्टूडियो के बारे में आधिकारिक जानकारी हॉलीवुड एजेंसी ही देगी। प्रोजेक्ट फाइनल होने के बाद इससे जुड़ी जानकारी सामने आएगी।
विज्ञापन

विजय सेतुपति - फोटो : इंस्टाग्राम
क्या है ‘महाराजा’ की कहानी?
  • निथिलन स्वामीनाथन के निर्देशन में बनी ‘महाराजा’ की कहानी एक नाई के इर्द-गिर्द घूमती है।
  • उसकी एक डस्टबिन के गायब होने की शिकायत उसे पुलिस स्टेशन तक ले जाती है।
  • शुरुआत में यह मामला काफी साधारण लगता है, लेकिन धीरे-धीरे फिल्म में कई ट्विस्ट और अलग-अलग नजरिए देखने को मिलते हैं।
  • विजय सेतुपति ने फिल्म में मुख्य किरदार निभाया है, जबकि अनुराग कश्यप विलेन के रोल में नजर आए।
  • संचना नामिदास ने विजय की बेटी का किरदार निभाया था।
  • अपने शानदार अभिनय के लिए उन्हें बाद में बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड भी मिला।

ये भी पढ़ें- अनंत नाग: पद्मभूषण के बाद दिग्गज अभिनेता को दादा साहब फाल्के सम्मान, 300 से ज्यादा फिल्में की; पीएम ने दी बधाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें