फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay-Rashmika: 14 राज्यों में शादी की मिठाई बांटेंगे विजय-रश्मिका, फूड ट्रक भेजकर करेंगे फैंस का मुंह मीठा

Sun, 01 Mar 2026 09:36 AM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vijay Deverakonda Rashmika Wedding: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना बीते 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधे। अपनी शाही शादी की खुशियां कपल अपने फैंस के साथ मनाएगा, इसके लिए देशभर में मिठाई बांटी जा रही है। 
विज्ञापन
विजय-रश्मिका - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजय और रश्मिका मंदाना की शादी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। बीते 26 फरवरी को उदयपुर में 'विरोश' रस्मो-रिवाज के साथ विवाह बंधन में बंध गए हैं। अपनी शादी की खुशी में कपल ने अपने फैंस का मुंह मीठा कराने की तैयारी की है। देश के तमाम हिस्सों में मिठाई पहुंचाई जाएगी। इसके लिए ट्रक भरकर मिठाई रवाना की गई है। खुद विजय ने यह जानकारी अपने फैंस के साथ साझा की है।

विज्ञापन

विजय औ रश्मिका - फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna
विरोश ने लिखा- 'आपके साथ जश्न मनाकर हमें खुशी होगी'
विजय और रश्मिका ने एक साझा सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस का आभार जताया है। उन्होंने लिखा है, 'इस देश के खूबसूरत लोगों के लिए। आप हमेशा हमारी यात्रा और हमारे प्यार का हिस्सा रहे हैं। और, आप सभी के साथ अपनी शादी का जश्न मनाकर हमें सच में बहुत खुशी होगी और भारत खुशियां कैसे मनाता है? मिठाई और भोज के साथ। तो 1 मार्च को हम अपनी जिंदगी के इस खूबसूरत पल की खुशी आप सभी के साथ शेयर करने के लिए पूरे देश में प्यार और मिठाइयों से भरे ट्रक भेज रहे हैं। हम देश भर के कई मंदिरों में अन्नदान करेंगे। आप सभी का आशीर्वाद चाहिए'।

मंदिरो में करेंगे अन्नदान
विजय और रश्मिका की शादी की मिठाई तेलंगाना से लेकर बिहार तक 14 राज्यों के अलग-अलग शहरों में भेजी जाएगी। दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, आंध्र प्रदेश सहित कई स्टेट शामिल हैं। इसके अलावा कपल अलग-अलग मंदिरों में आनंदनम भी करवाएंगे। इसके तहत मंदिरों में भोज परोसा जाएगा। विरोश ने अपनी शादी की खुशी में फैंस को शामिल करके एक मिसाल पेश की है। जिन मंदिरों में अन्नदान करने वाले हैं, उसकी सूची कपल ने साझा की है।
 
विज्ञापन

राणाबाली - फोटो : इंस्टाग्राम-@mythriofficial
पर्दे पर साथ नजर आएंगे विरोश
रश्मिका और विजय ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। शादी के बाद पहली बार यह जोड़ी फिल्म 'राणाबाली' में नजर आएगी। इस फिल्म का निर्देशन राहुल सांकृत्यायन ने किया है। फिल्म का पहला गाना ‘ओ मेरे साजन’ रिलीज हो चुका है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें