फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्टर की इंस्टा रील से इंप्रेस हुए विजय देवरकोंडा, ऑफर किया फिल्म में रोल; इमोशनल होकर कहा- 'जीरो से हीरो’

Sat, 28 Mar 2026 05:42 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ranabaali Movie: साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म ‘रणबाली’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। अब इसी फिल्म से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जो आपको भी विजय का फैन बना देगी। 
 
विज्ञापन
रणबाली फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अपनी आगामी फिल्म ‘रणबाली’ की तैयारियों में लगे हैं। हालांकि अपनी शादी के एक महीने पूरे होने के बाद भी कपल सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस बीच एक वीडियो और काफी वायरल हुआ, जिसपर खुद विजय देवरकोंडा ने कमेंट किया, जो अब चर्चा का विषय बन गया है।  

विज्ञापन


एक्टर ने ऑडिशन टेप किया था शेयर
एक्टर जीवन, जिन्होंने ‘धी’ शो सीजन 15 में हिस्सा लिया था, उन्होंने हाल ही में फिल्म ‘रणबाली’ के लिए अपना ऑडिशन टेप इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। जीवन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की, जिसमें वह धोती पहने हुए हैं और खून से लथपथ नजर आ रहे हैं।

वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘‘रणबाली’ मूवी ऑडिशन वीडियो। अगर आपको मेरी एक्टिंग पसंद आए तो प्लीज कमेंट बॉक्स में विजय देवरकोंडा और राहुल सांकृत्यायन को जरूर टैग करें।’

विज्ञापन

एक्टिंग से विजय हुए इंप्रेस
उनकी एक्टिंग से विजय देवरकोंडा इतने इंप्रेस हुए कि उन्होंने कमेंट किया, ‘रणबाली’ फिल्म कृपया तुरंत संपर्क करें और इन्हें कास्ट करें। गजब का टैलेंट है।’

वहीं ‘रणबाली’ के ऑफिशियल अकाउंट ने भी लिखा, ‘शानदार! आपको परफॉर्म करते देखना खुशी की बात है।’ इस पर जीवन ने जवाब दिया, ‘अन्ना, आपने रिसपॉन्स दिया, उसी से मैं बहुत खुश हूं। मैं इसे जिंदगी भर याद रखूंगा। बहुत-बहुत धन्यवाद।’

विजय के रिएक्शन से इमोशनल हुआ एक्टर 
इसके बाद जीवन ने एक और वीडियो शेयर किया, जिसमें वह विजय के जवाब से भावुक होते नजर आए। वीडियो में उन्होंने कहा, ‘दोस्तों, विजय देवरकोंडा अन्ना ने मेरे ‘रणबाली’ ऑडिशन वीडियो पर रिएक्ट किया है।

आप सबकी वजह से ही उन्होंने मुझे नोटिस किया। मैं हमेशा कहता था कि अगर आप सब सपोर्ट करेंगे तो मैं फिल्मों तक जरूर पहुंच सकता हूं। मैं उन सभी का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने मेरे वीडियो पर कमेंट किया और मेरा साथ दिया।’

रोते हुए उन्होंने आगे कहा, ‘बहुत-बहुत धन्यवाद विजय अन्ना। आप जैसे लोगों का सपोर्ट मिलना बहुत बड़ी बात है। ‘रणबाली’ टीम ने भी मेरा वीडियो पसंद किया है। उनकी टीम ने मुझसे संपर्क करके मेरा नंबर लिया है। मैं पूरी टीम का शुक्रिया अदा करता हूं। इससे साबित होता है कि सोशल मीडिया किसी को भी जीरो से हीरो बना सकता है। मुझे उम्मीद है कि इससे मुझे आगे और मौके मिलेंगे।’

विज्ञापन

‘रणबाली’ फिल्म के बारे में
‘रणबाली’ फिल्म की कहानी 19वीं सदी (1854–1878) के समय पर आधारित है, जिसमें ग्रेट इंडियन फेमिन और अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई को दिखाया जाएगा। फिल्म 11 सितंबर को रिलीज होने वाली है। यह विजय और रश्मिका की साथ में तीसरी फिल्म होगी, इससे पहले दोनों ‘गीता गोविंदम’ (2018) और ‘डियर कॉमरेड’ (2019) में साथ नजर आ चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें