शूटिंग टलते ही विजय ने पूरी की नींद
विजय देवरकोंडा ने बारिश के बाद अपने माता-पिता के साथ क्वालिटी टाइम बिताया। शूटिंग टलने के बाद मिले वक्त में उन्होंने अपनी नींद पूरी की, वह भी इस अंदाज में कि बचपन के दिन याद आ गए। एक्टर अपने माता-पिता के साथ आराम फरमाते दिखे। विजय के मुताबिक, इसके बाद उन्हें एक हजार फीसदी अधिक तरोताजा महसूस हो रहा है। इस खूबसूरत पल को रश्मिका मंदाना ने अपने कैमरे में कैद कर लिया।
विजय देवरकोंडा को क्यों याद आया बचनप?
- विजय देवरकोंडा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वे सुकून भरी नींद में सोते दिख रहे हैं। बराबर में उनके माता-पिता भी सो रहे हैं।
- इस तस्वीर के साथ एक्टर ने कैप्शन लिखा है, 'बारिश की वजह से शूटिंग कैंसिल हो गई'।
- 'अपनी पसंदीदा जगह पर दोपहर की नींद पूरी करने का मौका मिल गया, जैसे बचपन में किया करते थे'।
- इस सुकून भरी नींद के बाद 1000 प्रतिशत रिकवरी हो गई है।
- उन्होंने तस्वीर के लिए अपनी पत्नी एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को क्रेडिट दिया है।
नेटिजंस बोले- 'असली सुकून यही है'
विजय देवरकोंडा की इस तस्वीर पर नेटिजंस कमेंट्स कर रहे हैं और प्यार लुटा रहे हैं। यूजर्स लिख रहे हैं, 'बहुत ही प्यारी फैमिली है'। एक यूजर ने लिखा, 'इसी को सुकून कहते हैं'। वहीं, कुछ यूजर्स आगामी प्रोजेक्ट्स पर अपडेट मांग रहे हैं। विजय के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे फिल्म 'रणबाली' में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी।