रश्मिका और विजय देवरकोंडा
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
कब होगी विजय देवरकोंडा और रश्मिका की शादी?
दिसंबर महीने में एचटी सिटी की एक खबर के अनुसार रश्मिका और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी 2026 को राजस्थान के उदयपुर में शादी करने वाले हैं। कपल ने शादी के लिए एक शाही विरासत महल को चुना था, जहां सिर्फ परिवार के सदस्य और बेहद करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।
विजय और रश्मिका मंदाना करियर फ्रंट पर क्या कर रहे हैं?
विजय देवरकोंडा के करियर फ्रंट की बात करें तो पिछले साल उनकी एक फिल्म ‘किंगडम’ रिलीज हुई। वहीं रश्मिका मंदाना भी एक साउथ फिल्म ‘गर्लफ्रेंड’ में पिछले साल नजर आईं। इस साल दोनों के पास बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स हैं। रश्मिका बॉलीवुड की फिल्म 'कॉकटेल 2' कर रही हैं। वहीं विजय देवरकोंडा फिल्म 'राणाबली' में दिखाई देंगे।