मोहम्मद सिराज, विजय देवरकोंडा और तिलक वर्मा
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
तेलंगाना क्रिकेट संघ ने अभिनेता विजय देवरकोंडा और वेंकटेश के अलावा क्रिकेटर तिलक वर्मा, अंबाती रायडू और मोहम्मद सिराज को कानूनी नोटिस भेजा है। यह नोटिस प्रस्तावित टीजी20 लीग से उनके कथित जुड़ाव को लेकर है। तेलंगाना क्रिकेट संघ का आरोप है कि इस टूर्नामेंट को बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) से मंजूरी नहीं मिली है।
क्या है ये पूरा मामला?
तेलंगाना क्रिकेट संघ के नोटिस के मुताबिक हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (HCA) बीसीसीआई की मंजूरी के बिना कॉर्पोरेट संस्थाओं के साथ कारोबार कर रहा है। एक टीजी20 लीग का प्रचार भी कर रहा है। लेकिन बिना मंजूरी के प्रस्तावित टीजी20 लीग का प्रचार करना एक अपराध है। तेलंगाना क्रिकेट संघ ने इस मामले पर गहरी चिंता जताई है।
बता दें कि सेलिब्रिटी भी ऐसी लीग का प्रचार, प्रसार करते हैं। ऐसे में विजय और वेंकटेश का नाम भी इस मामले में जुड़ा है।