फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबाली: फिल्म की रिलीज से पहले तिरुमाला मंदिर पहुंचे विजय-रश्मिका, कलाकारों के अंदाज ने खींचा फैंस का ध्यान

Tue, 13 Oct 2026 10:21 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda: फिल्म 'रणबाली' की रिलीज से पहले रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर पहुंचे हैं। यहां उन्होंने अपने फैंस का अभिवादन किया है।
 
विज्ञापन
1 of 6
विजय रश्मिका - फोटो : एएनआई
स्टार जोड़ी विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अपनी अपकमिंग फिल्म 'रणबाली' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म की रिलीज से पहले दोनों ने मंगलवार सुबह तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर में भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी की पूजा-अर्चना की। इन कलाकारों ने सुबह-सुबह 'सुप्रभात सेवा' के दौरान मंदिर के दर्शन किए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
विजय रश्मिका - फोटो : एएनआई
कलाकारों ने फैंस का किया अभिवादन
सोशल मीडिया पर इस जोड़ी की तस्वीरें वायरल हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि विजय और रश्मिका ने खुशी-खुशी कैमरे के सामने पोज दिए। दोनों ने फैंस का गर्मजोशी से हाथ हिलाकर अभिवादन किया। मंदिर में जाते समय इस जोड़ी के खुशमिजाज अंदाज ने लोगों का ध्यान खींचा है।
विज्ञापन

3 of 6
विजय रश्मिका - फोटो : एएनआई
कैसा है कलाकारों का लुक?
इस मौके पर विजय देवरकोंडा ने पूरी तरह से सफेद पारंपरिक कपड़े पहने और सादगी भरा लुक रखा। वहीं रश्मिका मंदाना ने पीली साड़ी के साथ मैजेंटा रंग का ब्लाउज पहना।

बॉक्स ऑफिस: दुनियाभर में 500 करोड़ रुपये के करीब पहुंची 'दृश्यम 3' की कमाई, मजबूती से खड़ी है 'हनुमान अंश'

4 of 6
विजय, सीएम विजय, रश्मिका - फोटो : सोशल मीडिया
विजय-रश्मिका ने की सीएम विजय से मुलाकात 
रश्मिका और विजय का यह मंदिर दौरा, चेन्नई में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय के साथ उनकी हालिया मुलाकात के ठीक बाद हुआ है। फिल्म 'वारिसु' में थलपति विजय के साथ काम करने वाली रश्मिका ने कहा कि उनके लिए उनकी तारीफ और सम्मान समय के साथ-साथ बढ़ता गया है। पहले वह उनकी एक फैन थीं, फिर उनके साथ काम करने का मौका मिला और अब वह उन्हें मुख्यमंत्री के तौर पर काम करते हुए देख रही हैं।
विज्ञापन

5 of 6
रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna
विजय देवरकोंडा ने सीएम से मुलाकात को बताया यादगार
विजय देवरकोंडा ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से मिलने का अपना अनुभव भी शेयर किया। उन्होंने इस मुलाकात को यादगार बताते हुए लिखा 'थलपति विजय सर के साथ बहुत ही शानदार समय बिताया। दिन भर की थकान के बावजूद, उन्होंने बहुत प्यार से हमारा स्वागत किया। जिंदगी, काम और दुनिया के बारे में अपनी निजी बातें शेयर कीं। बस एक मुलाकात में ही सर मेरे पसंदीदा बन गए हैं। अगली मुलाकात तक... मेरा प्यार और सम्मान। विजय देवरकोंडा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विजय देवरकोंडा - फोटो : इंस्टाग्राम
विजय-रश्मिका का वर्कफ्रंट
  • काम की बात करें तो, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा राहुल सांकृतियन के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रणबाली' में साथ नजर आएंगे।
  • फरवरी 2026 में विजय और रश्मिका की शादी हुई थी। शादी के बाद यह उनकी साथ में पहली फिल्म है।
  • फिल्म में दिखाया गया है कि ब्रिटिश शासन के अधिकारी भारतीयों पर जुल्म करते हैं। फिर भारतीयों में विद्रोह पैदा होता है।
  • यह फिल्म 16 अक्तूबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें