फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 तस्वीरों में देखें विजय-रश्मिका की मेहंदी सेरेमनी, शेयर करते हुए विजय ने लिखा- 'काश 100 घंटे और होते'

Tue, 10 Mar 2026 06:40 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vijay-Rashmika Mehendi ceremony: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने मंगलवार देर शाम अपनी मेहंदी सेरेमनी की खास इनसाइड फोटोज साझा कीं। यहां डालें एक नजर...

विज्ञापन
विजय रश्मिका की मेहंदी की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रश्मिका मंदाना और विजय देवराकोंडा ने बीते 26 फरवरी को उदयपुर में शादी की थी। अब कपल ने शादी के 12 दिन बाद अपनी मेहंदी सेरमनी की तस्वीरें साझा की हैं। इन 22 तस्वीरों में दोनों बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं। देखें...

विज्ञापन




इन तस्वीरों को साझा करते हुए रश्मिका ने लिखा, '25.02.26, यह प्रधानम और मेहंदी की शाम थी। सबकुछ बहुत परफेक्ट था लेकिन बहुत जल्दी खत्म हो गया..'।

विज्ञापन


रश्मिका ने जो तस्वीरें साझा कीं उन्में कहीं वो विजय के साथ डांस करती तो कहीं विजय उनका माथा चूमते नजर आ रहे हैं।



इस तस्वीर में विजय अपने पिता देवरकोंडा गोवर्धन राव और भाई आनंद देवरकोंडा के साथ नजर आ रहे हैं।



यह तस्वीर प्रधानम सेरेमनी की है। दक्षिण भारतीय शादियों में प्रधानम सेरेमनी को सगाई या इंगेजमेंट के तौर पर जाना जाता है।



प्रधानम सेरेमनी की इस तस्वीर में रश्मिका के माता-पिता (मदन और सुमन मंदाना) विजय का तिलक कर रहे हैं।



इस तस्वीर में रश्मिका सेरेमनी के दौरान विजय को प्यार से निहारती दिख रही हैं।



विजय ने भी कुछ ऐसी ही तस्वीर साझा की है, जिसमें वो सेरेमनी के दौरान रश्मिका को निहार रहे हैं।



इवेंट में रश्मिका ने अपने और विजय के दोस्तों के साथ भी फोटोशूट करवाया। तस्वीर में रश्मिका के पीछे विजय के भाई आनंद नजर आ रहे हैं।



विजय ने भी ऐसी एक तस्वीर साझा की। वो इस सेरेमनी के दौरान धोती-कुर्ता और एम्ब्रॉयडेड जैकेट में नजर आए।



तस्वीरे साझा करते हुए विजय ने लिखा, 'प्रधानम और मेहंदी। एक बहुत मजेदार शाम, एक शाम जिसे पूरी तरह से जिया गया। एक ऐसी शाम जिसमें काश 100 घंटे और होते'



सेरेमनी में सिर्फ विजय की नहीं, रश्मिका की दोस्त भी शामिल हुईं। इस दौरान रश्मिका ने हैवी एम्ब्रॉयडेड और प्रिंटेड मल्टीकर्ल्ड लहंगा पहना।



तस्वीर में विजय, रश्मिका और उनकी मां को गले लगाए नजर आ रहे हैं। सभी के चेहरे पर इस खूबसूरत पल की खुशियां साफ देखी जा सकती हैं।



कपल की इन तस्वीरों पर सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि सेलेब्स भी जमकर प्यार बरसा रहे हैं।



दोनों ने अब शादी के अलावा संगीत और मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें साझा की हैं। कपल की शादी की तस्वीरों ने तो सबसे ज्यादा लाइक पाने का रिकॉर्ड बनाया है।



तस्वीर में रश्मिका मेहंदी सेरेमनी के दौरान फैमिली मेंबर्स की परफॉर्मेंस का लुत्फ उठाती दिख रही हैं।



रश्मिका ने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ भावुक पलों की तस्वीरें भी साझा कीं। 



पूजा के दौरान की इस तस्वीर में सभी विजय को आशीर्वाद देते नजर आए। रश्मिका भी उन्हें निहार रही हैं।



यह तस्वीर भले ही धुंधली है पर यकीनन यह विजय-रश्मिका के लिए उनकी सबसे खूबसूरत तस्वीरों में से एक होगी।



सेरेमनी के बाद कपल ने एक-दूसरे का हाथ थामकर रोमांटिक डांस भी किया।



रश्मिका की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें ही नहीं, बल्कि उनकी मेहंदी भी बेहद खूबसूरत थी।



एक हाथ में ओम और एक हाथ में देवी मां आशीर्वाद देती नजर आ रही हैं।



तस्वीर में रश्मिका सुकून के साथ हाथों में मेहंदी लगवाती नजर अ रही हैं। कुल मिलाकर इन 22 तस्वीरें के जरिए विजय-रश्मिका ने एक बार फिर से नए कपल गोल्स सेट कर दिए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें