फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंतजार करती विजय की आंखें देख खुशी के आंसू नहीं थाम पाईं रश्मिका; क्यों खास हैं ‘विरोश’ की शादी की तस्वीरें?

Fri, 27 Feb 2026 07:15 AM IST
Akash Khare एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Vijay Rashmika Weddings Pics: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अब एक-दूसरे के हो चुके हैं। दोनों ने अपनी शादी की तस्वीरे साझा की हैं। 12 घंटे में इनकी इस पोस्ट को मिलाकर 26.7 मिलियन  (2 करोड़ 67 लाख) से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। क्या है इनमें खास? जानिए…
विज्ञापन
विजय रश्मिका की शादी की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘विज्जू, तुम्हारे लिए मेरी फीलिंग्स बताने के लिए मेरे पास हमेशा शब्द नहीं होते! मैंने हमेशा तुमसे यही कहा है! लेकिन तुम्हें पता है कि अचानक मेरी सारी उपलब्धियां, संघर्ष, खुशी, दुख और जिंदगी में सब कुछ होने की वजह अब समझ आने लगी है- ऐसा इसलिए है क्योंकि तुम मेरे साथ हो और यह सब होते हुए देख रहे हो..’  

विज्ञापन


ये शब्द एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने उस शख्स के लिए लिखे जो पहले उनके को-एक्टर, फिर दोस्त, बाॅयफ्रेंड और अब उनके पति बन चुके हैं। 

गुरुवार को रश्मिका ने अपने हमसफर विजय देवरकोंडा के साथ अपनी जिंदगी की सबसे खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में कहीं वो खुशी से झूमती नजर आईं तो कहीं अपनी खुशी के आंसू रोक नहीं पाईं। कपल ने कुल 16 तस्वीरें साझा कीं। इस खबर में जानिए क्या कहती हैं ये तस्वीरें..

विज्ञापन



1. शाही अंदाज
इस ट्रेडिशनल शादी में विजय देवकरकोंडा मंडप तक एकदम फिल्मी अंदाज में पहुंचे। वो धोती पहने घोड़े पर सवार होकर रश्मिका का हाथ थामने निकले।


2. उसका इंतजार
मंडप में पहुंचकर जहां विजय रश्मिका का इंतजार कर रहे हैं। वहीं रश्मिका हाथ में नारियल थामे अपने विज्जू की अर्धांगिनी बनने के लिए इंतजार नहीं कर पा रही हैं।

 
3. सपना सच होने की खुशी
जैसे ही पारंपरिक शादी के रस्मो-रिवाज शुरू हुए तो बरसों से इस पल का इंतजार कर रहीं रश्मिका की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उनकी आंखों आंसू छलक पड़े। 


 
4. प्यार को संभालना
एक दोस्त से पत्नी तक का सफर तय कर चुकीं रश्मिका की आंखों में आंसू देखकर विजय से रहा न गया। उन्होंने तुरंत आकर अपनी पत्नी को गले से लगाया। 

 

5. एक दूजे के लिए
इन तस्वीरों में दोनों की खुशी देखकर कोई भी कह सकता है कि ये दोनों एक-दूसरे के लिए ही बने हैं। 

 

6. हम हुए अब आपके
विजय को चूमते हुए रश्मिका की यह तस्वीर दाेनों की मोहब्बत और मासूमियत दोनों ही बयां करती है।  

 

7. जो चाहा वो पाने की खुशी
तस्वीर में दोनों के चेहरों की खुशी बयां कर रही है कि उनके लिए भी यह यकीन कर पान मुश्किल है कि वो एक दूसरे के हो गए हैं। जहां विजय दोस्तों से बधाई ले रहे हैं, वहीं रश्मिका अपनी दोस्तों को बता रह हैं कि देखो.. मैंने कर दिखाया।

 

8. नए सफर की शुरुआत
इसी के साथ दोनों जन्म जन्मांतर तक एक दूसरे के हो गए और अब हर सफर पर साथ ही निकलेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें