वीडियो हो रहा जमकर वायरल
जैसे ही सामंथा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों ने इसे शोभिता धुलिपाला से जोड़ना शुरू कर दिया। दरअसल, शोभिता ने अपने 2024 के वेडिंग वीडियो में कहा था कि इंसान अधूरा होता है और कोई दूसरा आकर उसे पूरा करता है।
सामंथा और शोभिता के बारे में
बता दें कि शोभिता धुलिपाला की शादी नागा चैतन्य से हुई है, जो पहले सामंथा के पति रह चुके हैं। सामंथा और नागा चैतन्य ने 2021 में अपनी शादी खत्म करने का ऐलान किया था।
ये भी पढ़ें- Krishi Thapanda: एक्ट्रेस के फ्लैट में मिला युवक का शव, जांच में हो सकता है बड़ा खुलासा; कौन हैं कृषी थापांडा?
वहीं, सामंथा ने दिसंबर 2025 में फिल्ममेकर राज निदिमोरु से शादी की थी। दोनों ने कोयंबटूर के ईशा योगा सेंटर स्थित लिंग भैरवी मंदिर में एक निजी समारोह में सात फेरे लिए। अब खबर है कि यह कपल अपने पहले बच्चे का इंतजार कर रहा है।