फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या सामंथा ने साधा शोभिता पर निशाना? रिश्तों को लेकर कही ये बात; वायरल हुआ एक्ट्रेस का वीडियो

Thu, 25 Jun 2026 06:34 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Samantha Ruth Prabhu: साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने हाल ही में अपने बयान से सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। जानिए क्या है पूरा मामला।
विज्ञापन
सामंथा रुथ प्रभु, नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैदराबाद में अपनी फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ के सक्सेस मीट के दौरान उन्होंने रिश्तों को लेकर कुछ ऐसी बातें कहीं, जिसके बाद फैंस कयास लगाने लगे कि क्या यह इशारा शोभिता धुलिपाला की तरफ था।

सामंथा ने क्या कहा? 

विज्ञापन

हालांकि सामंथा ने कहीं भी शोभिता का नाम नहीं लिया, लेकिन उन्होंने रिश्तों के बारे में बात करते हुए कहा कि किसी भी महिला को यह नहीं मानना चाहिए कि उसका पार्टनर उसे पूरा करता है।

सामंथा ने कहा, ‘करियर और रिश्ते आपके हाथ में होते हैं, लेकिन कई बार रिश्ते जटिल हो जाते हैं और सब कुछ आपके कंट्रोल में नहीं होता। एक रिश्ते को चलाने के लिए दो लोगों की जरूरत होती है। मैंने यह सीखा है कि एक महिला को खुद पर भरोसा होना चाहिए और खुद में ही पूरा होना चाहिए।’

उन्होंने आगे कहा, ‘एक समय पर आपको सही इंसान जरूर मिलेगा। लेकिन अगर आप किसी को यह सोचकर ढूंढते हैं कि वह आपको पूरा करेगा, तो यह सही नहीं है। इससे उम्मीदें बढ़ जाती हैं और रिश्ता बिगड़ सकता है।’

विज्ञापन
Trending Videos

वीडियो हो रहा जमकर वायरल
जैसे ही सामंथा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों ने इसे शोभिता धुलिपाला से जोड़ना शुरू कर दिया। दरअसल, शोभिता ने अपने 2024 के वेडिंग वीडियो में कहा था कि इंसान अधूरा होता है और कोई दूसरा आकर उसे पूरा करता है।

विज्ञापन

सामंथा और राज - फोटो : इंस्टाग्राम

सामंथा और शोभिता के बारे में 
बता दें कि शोभिता धुलिपाला की शादी नागा चैतन्य से हुई है, जो पहले सामंथा के पति रह चुके हैं। सामंथा और नागा चैतन्य ने 2021 में अपनी शादी खत्म करने का ऐलान किया था।

ये भी पढ़ें- Krishi Thapanda: एक्ट्रेस के फ्लैट में मिला युवक का शव, जांच में हो सकता है बड़ा खुलासा; कौन हैं कृषी थापांडा?

वहीं, सामंथा ने दिसंबर 2025 में फिल्ममेकर राज निदिमोरु से शादी की थी। दोनों ने कोयंबटूर के ईशा योगा सेंटर स्थित लिंग भैरवी मंदिर में एक निजी समारोह में सात फेरे लिए। अब खबर है कि यह कपल अपने पहले बच्चे का इंतजार कर रहा है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें