फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिल अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Sat, 27 Jun 2026 10:38 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tamil Director Actor K Bhagyaraj Passes Away: तमिल सिनेमा से दुखद खबर सामने आई है।जाने-माने निर्देशक और अभिनेता के. भाग्यराज का निधन हो गया। दिल का दौरा पड़ने से 73 साल की उम्र में उनकी मृत्यु हुई। इस खबर से तमिल सिनेमा में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। 

विज्ञापन
दिवंगत अभिनेता और निर्देशक के. भाग्यराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्देशक और अभिनेता के. भाग्यराज ने लगभग पांच दशक तक तमिल सिनेमा को अपना समय और जीवन समर्पित किया। अब यह कलाकार, निर्देशक हमारे बीच नहीं हैं। 73 वर्षीय के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है।
विज्ञापन


जूनियर आर्टिस्ट से शुरू हुआ सफर निर्देशन तक आया 
के. भाग्यराज ने अपने पूरे करियर में लगभग 75 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया, 20 से ज्यादा फिल्मों का निर्देशन किया। बतौर जूनियर आर्टिस्ट उन्होंने अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था। वह फिल्म '16 वयथिनिले' (1977) में एक छोटे से रोल में पहली बार दिखे थे। आगे चलकर उन्होंने फिल्म 'सिगप्पू रोजक्कल' (1978) में भी अभिनय किया और इस फिल्म के डायलॉग भी लिखे।
फिर वह असिस्टेंट डायरेक्टर बनकर तमिल सिनेमा में काम करने लगे। कई फिल्मों की स्क्रिप्ट उन्होंने लिखी। बाद में फिल्म 'सुवरिल्लाधा चित्थिरांगल' (1979) के जरिए वह डायरेक्टर की कुर्सी पर बैठे। कई चर्चित फिल्में उन्होंने बतौर डायरेक्टर बनाईं। इसमें ‘ओरु काई ओसाई’, ‘डार्लिंग, डार्लिंग, डार्लिंग’ और ‘अवसारा पुलिस 100’ जैसी फिल्में शामिल हैं। साल 2010 में उन्होंने बतौर निर्देशक एक फिल्म ‘सिद्दू 2’ बनाई, इसमें के. भाग्यराज के बेटे ने लीड रोल निभाया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

डायरेक्शन से ब्रेक लेकर सहायक भूमिकाएं करते रहे 
साल 2010 के बाद के. भाग्यराज ने निर्देशन से ब्रेक ले लिया लेकिन वह फिल्मों में सहायक भूमिकाएं करते रहे। अभिनेता धनुष की फिल्म 'कुबेरा' (2025) में उन्होंने अभिनय किया था। 
भाग्यराज के परिवार की बात करें तो अपने पीछे वह पत्नी पूर्णिमा जयराम और दो बेटों सरन्या भाग्यराज और शांतनु भाग्यराज छोड़ गए हैं। शांतुन भी पिता की तरह ही फिल्मों में अभिनय करते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें