5 हफ्तों में करने होंगे बदलाव
सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने इस सहमति को रिकॉर्ड में लेते हुए निर्देश दिया कि गाने के क्रेडिट में यह बदलाव पांच हफ्तों के अंदर सभी सोशल मीडिया और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर दिखना चाहिए। हालांकि अदालत ने साफ किया कि मामला पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। दिल्ली हाईकोर्ट में चल रहा सिविल मुकदमा अपने हिसाब से आगे बढ़ेगा और सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश का उस पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में दायर स्पेशल लीव पिटीशन को भी निपटा दिया। इससे पहले की सुनवाई में कोर्ट ने डागरवाणी परंपरा के योगदान को ‘अतुलनीय’ बताया था और कहा था कि ऐसे मामलों में आपसी सम्मान और समझदारी का रास्ता भी अपनाया जा सकता है।