फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय देवरकोंडा की VD14 का टाइटल रिवील, ‘रणबाली’ में साथ नजर आएंगी रश्मिका मंदाना; जानें कब होगी रिलीज

Mon, 26 Jan 2026 08:08 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ranabaali Title Glimpse: आज विजय देवरकोंडा की पैन-इंडिया फिल्म VD14 का टाइटल रिवील कर दिया गया है। VD14 का नाम है- ‘रणबाली’। इस फिल्म में विजय के साथ रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी। इसकी खास झलक देखकर विजय और रश्मिका के फैंस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
रणबाली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजय देवरकोंडा की नई फिल्म का नाम ‘रणबाली’ है। यह फिल्म 19वीं सदी के भारत पर आधारित है और असली ऐतिहासिक घटनाओं से प्रेरित है। फिल्म में मुख्य भूमिका में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना हैं।
विज्ञापन

फिल्म 'रणबाली' की खास झलक
मेकर्स ने आज गणतंत्र दिवस (26 जनवरी 2026) के मौके पर VD14 का टाइटल ‘रणबाली’ रिवील किया और साथ ही इस फिल्म से विजय की एक खास झलक भी शेयर की है। इसकी झलक में साफ तौर पर ब्रिटिश राज के समय भारत पर हुए अत्याचार, सूखा पैदा करने वाली नीतियां और बड़े पैमाने पर शोषण दिखाया गया है। यह फिल्म ब्रिटिश काल की क्रूरता और एक हीरो की कहानी को दिखाएगी।

कब रिलीज होगी ‘रणबाली’?
'रणबाली' पैन-इंडिया फिल्म है, जो बहुत बड़े स्तर पर बन रही है। इस फिल्म के निर्देशक राहुल सांकृत्यायन हैं, जो पहले विजय के साथ ‘टैक्सीवाला’ में काम कर चुके हैं। यह विजय और माइथ्री मूवी मेकर्स की तीसरी फिल्म है (इससे पहले दोनों ने ‘डियर कॉमरेड’ और ‘खुशी’ में साथ काम किया था)। फिल्म का संगीत प्रसिद्ध जोड़ी अजय-अतुल ने दिया है। खलनायक के रोल में आर्नोल्ड वॉसलू (सर थियोडोर हेक्टर के किरदार में) नजर आएंगे। यह फिल्म 11 सितंबर 2026 को दुनिया भर में रिलीज होगी। इस फिल्म से पहले विजय और रश्मिका की जोड़ी ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ के बाद फिर से एक साथ दिखेगी, जिससे फैंस बहुत उत्साहित हैं।
विज्ञापन

यूजर्स के कमेंट्स
यूट्यूब पर 'रणबाली' की इस झलक को 1 घंटे के अंदर 2 लाख से ज्यादा के व्यूज मिल चुके हैं। वहीं यूजर्स भी विजय और रश्मिका की इस फिल्म को लेकर कई कमेंट्स कर रहे हैं। खाततौर पर यूजर्स रश्मिका और विजय की जोड़ी को देखने के लिए उत्सुक हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें