फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कितने घंटों की होगी 'वाराणसी', राजामौली ने पृथ्वीराज के रोल के बारे में किया खुलासा, बताया अपना पसंदीदा सीन

Fri, 13 Feb 2026 10:47 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Varanasi Movie: एसएस राजामौली की आगामी फिल्म 'वाराणसी', जिसमें महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 7 अप्रैल, 2027 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर राजामौली ने कई खुलासे किए हैं। 
विज्ञापन
राजामौली - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' का टीजर कुछ महीने पहले ही भव्य पैमाने पर रिलीज किया गया था। हाल ही में एसएस राजामौली ने फिल्म की अवधि, पृथ्वीराज सुकुमारन द्वारा निभाए गए खलनायक के किरदार के अलावा फिल्म में उनके पसंदीदा सीन के बारे में कई खुलासे किए हैं।

विज्ञापन

कौन सा किरदार है राजामौली का पंसदीदा
कोलिंडर के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए, राजामौली ने बताया कि महेश बाबू वाला एंट्री सीन उनका सबसे पसंदीदा सीन है, जो कि उन्होंने पहले ही सोच रखा था। यह सीन उनके लिए काफी खास है। इस फिल्म में महेश बाबू ने रुद्र का किरदार निभाया है। वहीं प्रियंका चोपड़ा मंदाकिनी की भूमिका में हैं।

पृथ्वीराज के किरदार के बारे में राजामौली की राय
फिल्म 'वाराणसी' का सबसे ज्यादा चर्चित किरदार है पृथ्वीराज सुकुमारन का कुंभा, जो एक खलनायक है और व्हीलचेयर पर बैठा रहता है। यह किरदार देखने में साइंस फिक्शन जैसा लगता है, लेकिन ऐसा नहीं है। राजामौली ने एक इंटरव्यू में कहा कि पृथ्वीराज ने इस रोल को बहुत शानदार तरीके से निभाया है। यह रोल फिल्म में खास है।

 

कितनी होगी 'वाराणसी' की अवधि
एसएस राजामौली ने फिल्म 'वाराणसी' की अवधि के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि वे आमतौर पर 2 घंटे 40 मिनट से 3 घंटे की फिल्में बनाते हैं, लेकिन 'वाराणसी' तीन घंटे से कम की होगी। उनका कहना है कि फिल्म की लंबाई से ज्यादा महत्वपूर्ण है कि दर्शक कहानी में पूरी तरह खो जाएं और किरदारों से जुड़ाव महसूस करें।
विज्ञापन

कब रिलीज होगी 'वाराणसी'
एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' में मुख्य भूमिकाएं महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन हैं। यह एक पौराणिक कहानी पर आधारित रोमांचक साहसिक फिल्म है। यह फिल्म 7 अप्रैल 2027 को आईमैक्स में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: अपनी शादी के दिन कैसा महसूस कर रहे थे निक जोनस, बोले- 'जब प्रियंका मेरे सामने आईं तो...'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें