नम्रता का पोस्ट
नम्रता ने इंस्टाग्राम पर अपनी और महेश बाबू की एक पुरानी तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों हवाई जहाज के अंदर साथ नजर आ रहे हैं। इस प्यारी फोटो के साथ उन्होंने लिखा, 'आज भी मैं तुम्हें ही चुनती हूं... रोज... हैप्पी 21 MB'
महेश बाबू का पोस्ट
महेश बाबू ने भी नम्रता की इस पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम पर शेयर किया। महेश की आने वाली फिल्म 'वाराणसी' की को-स्टार प्रियंका चोपड़ा ने नम्रता के पोस्ट पर कमेंट किया और ढेर सारे प्यार भरे इमोजी लगाए, जैसे दिल, आग, ताली और लव वाले।
महेश और नम्रता की प्रेम कहानी
महेश बाबू और नम्रता की मुलाकात 2000 में फिल्म 'वाम्सी' के सेट पर हुई थी। तब महेश उभरते स्टार थे और नम्रता मिस इंडिया यूनिवर्स बन चुकी थीं। आखिरकार 10 फरवरी 2005 को दोनों ने शादी कर ली। उनके दो बच्चे हैं- बेटा गौतम (2006 में जन्म) और बेटी सितारा (2012 में जन्म)।
कब रिलीज होगी फिल्म 'वाराणसी'?
महेश बाबू जल्द ही एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' में नजर आएंगे। इसमें प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमरण भी हैं। यह एक्शन-एडवेंचर फिल्म 2027 में रिलीज होगी (7 अप्रैल 2027 को)।
यह भी पढ़ें: अपनी बेटी राहा के साथ कैसा रिश्ता रखना चाहते हैं रणबीर कपूर, बोले- 'मैं उसे ऐसे पंख देना चाहता...'...