पवन कल्याण और हरीश शंकर का साथ
'उस्ताद भगत सिंह' फिल्म पवन कल्याण और निर्देशक हरीश शंकर की 14 साल बाद वापसी है। दोनों ने पहले 'गब्बर सिंह' जैसी हिट फिल्म दी थी। यहां पवन कल्याण एक बहादुर पुलिस वाले की भूमिका में हैं, जो बड़े-बड़े दुश्मनों से टकराते हैं।
फिल्म की कहानी
फिल्म में एक भ्रष्ट और सत्ता का नेता (आर. पार्थिबन) मुख्यमंत्री को हटाने की साजिश रचता है। उसका बेटा जंगल में गायब हो जाता है। तब पवन कल्याण द्वारा निभाया गया उस्ताद भगत सिंह, एक निडर पुलिस अधिकारी की एंट्री होती है। वह भ्रष्टाचार से लड़ता है, अपने सिद्धांतों पर अडिग रहता है और कई मुश्किलों का सामना करता है।
यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2: सिनेमाघरों के बाद इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी 'धुरंधर 2', जानिए कब और कहां देख सकेंगे