फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakali teaser X reaction: यूजर्स को कैसा लगा अक्षय का लुक? श्रिया को मां काली के अवतार में देख कही ये बात

Mon, 24 Aug 2026 01:54 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Users Reactions on Mahakali First Look: 'महाकाली' का पहला लुक जारी हो गया है। यूजर्स इस पर रिएक्शन दे रहे हैं। जानिए अक्षय खन्ना को लेकर यूजर्स क्या कह रहे हैं?
विज्ञापन
महाकाली - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षय खन्ना की अदाकारी वाली अपकमिंग फिल्म 'महाकाली' का पहला लुक जारी हो गया है। पहले लुक में अक्षय खन्ना शुक्राचार्य के किरदार में नजर आए हैं। यह उनका लुक काफी अलग और हैरान करने वाला है। यूजर्स ने 'महाकाली' के पहले लुक और अक्षय खन्ना को लेकर कमेंट किया है।
विज्ञापन

महाकाली - फोटो : यूट्यूब
अक्षय खन्ना के लुक पर क्या बोले यूजर्स?
  • 'महाकाली' के पहले में अक्षय खन्ना ने यूजर्स का ध्यान खींचा है। 
  • अक्षय खन्ना के लुक की तारीफ करते हुए एक यूजर ने लिखा 'दिन प्रतितिन अक्षय खन्ना'। 
  • एक दूसरे यूजर ने लिखा 'अक्षय खन्ना और मां काली का लुक अच्छा है।' 
  • एक और यूजर ने लिखा 'अक्षय खन्ना सर ने इसे साबित कर दिया।' 
  • वहीं एक और यूजर ने पहले लुक की तारीफ की है।






 

महाकाली टीजर - फोटो : Youtube @RKDofficial
पहले लुक में क्या है?  
लगभग तीन मिनट के इस टीजर की शुरुआत मां काली के मंदिर से होती है। मंदिर में एक महिला अपना बच्चा छोड़कर भाग जाती है। दूसरी तरफ दिखाया जाता है कि शुक्राचार्य फिर जीवित हो रहे हैं। आखिर में शुक्राचार्य रक्तबीज को आदेश देते हैं कि मानव जाति का सर्वनाश कर दो। टीजर के अंत में मां काली उसी बच्चे को गोद में लिटाए नजर आती हैं जिसे एक महिला मंदिर में छोड़ गई थी।

'महाकाली' में अक्षय खन्ना का लुक - फोटो : इंस्टाग्राम@prasanthvarmaofficial
कब रिलीज होगी फिल्म?
प्रशांत वर्मा के ‘हनु-मान’ यूनिवर्स की अगली किश्त ‘महाकाली’ अगले साल 8 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय असुरों के गुरू शुक्राचार्य के किरदार में नजर आएंगे। अक्षय के अलावा फिल्म में श्रिया रेड्डी, भूमि शेट्टी और रोहित सराफ समेत कई बड़े कलाकार नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन पूजा कोल्लुरू ने किया है।

विज्ञापन

 चर्चा में आए अक्षय खन्ना
माना जा रहा है कि अक्षय खन्ना इस फिल्म के लिए अपने ट्रांसफॉर्मेशन को एक नए स्तर पर ले जाएंगे। 
‘धुरंधर’ में अपनी शानदार मौजूदगी के बाद अभिनेता इस भूमिका में लगभग पहचान में ही नहीं आ रहे हैं। 
वैसे शुक्राचार्य के रूप में उनका फर्स्ट लुक पहले ही काफी चर्चा में है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें