फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Toxic: ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर आया सामने, यश के लुक को देखकर यूजर्स ने की रणबीर की ‘एनिमल’ से तुलना

Sun, 09 Aug 2026 02:51 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Toxic Trailer: एक्टर यश की मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, लेकिन फैंस ट्रेलर को देखकर रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ से तुलना कर रहे हैं। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
रणबीर कपूर और यश - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यश की आने वाली फिल्म ‘टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है। खासकर यश के कुछ बोल्ड सीन और उनका गैंगस्टर लुक लोगों का ध्यान खींच रहा है।

रणबीर कपूर से होने लगी तुलना 

विज्ञापन

ट्रेलर देखने के बाद कई लोग यश के लुक और सीन की तुलना रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' से करने लगे हैं। 'एनिमल' साल 2023 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी।

सोशल मीडिया पर फैंस के अलग-अलग रिएक्शन सामने आ रहे हैं। कुछ लोगों को यश का अंदाज काफी पसंद आया, तो वहीं कई यूजर्स का कहना है कि उनका लुक और स्टाइल रणबीर कपूर से मिलता-जुलता है।

क्या बोले यूजर्स? 

  • एक यूजर ने दोनों फिल्मों के सीन की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘यश ने रणबीर को कॉपी करने में पीएचडी कर ली है।’
  • वहीं दूसरे ने कहा, ‘यह सीन देखकर मुझे 'एनिमल' की याद आ गई।’
  • कुछ लोगों ने तो 'टॉक्सिक' को सीधे तौर पर 'एनिमल' की कॉपी तक बता दिया।
  • हालांकि, कई फैंस ऐसे भी हैं जो यश का सपोर्ट कर रहे हैं।
  • एक यूजर ने लिखा, ‘यश दिखाएंगे कि असली 'एनिमल' कैसा होता है।’
  • वहीं कुछ लोगों का मानना है कि सिर्फ बोल्ड सीन दिखाने से फिल्म 'एनिमल' जैसी नहीं बन सकती।

फिल्म 'टॉक्सिक' - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'टॉक्सिक' की स्टारकास्ट
फिल्म में यश लीड रोल में नजर आएंगे, जो राया का किरदार निभा रहे हैं। कियारा ‘नादिया’ का किरदार निभा रही हैं। वहीं तारा सुतारिया 'रबेका' और हुमा कुरैशी 'एलिजाबेथ' के किरदार में नजर आएंगी। इनके अलावा नयनतारा, रुक्मिणी वसंत समेत और भी कलाकार फिल्म में नजर आएंगे।
विज्ञापन

टॉक्सिक ट्रेलर रिलीज - फोटो : instagram
कब रिलीज होगी 'टॉक्सिक'?
ट्रेलर रिलीज होने के बाद अब फैंस जल्द ही फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है और यह 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें- Toxic Trailer: रिलीज हुआ ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर, एक्शन अवतार में दिखे यश; हटकर दिखा कियारा-तारा का अंदाज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें