यश की आने वाली फिल्म ‘टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है। खासकर यश के कुछ बोल्ड सीन और उनका गैंगस्टर लुक लोगों का ध्यान खींच रहा है।
रणबीर कपूर से होने लगी तुलना
ट्रेलर देखने के बाद कई लोग यश के लुक और सीन की तुलना रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' से करने लगे हैं। 'एनिमल' साल 2023 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी।
सोशल मीडिया पर फैंस के अलग-अलग रिएक्शन सामने आ रहे हैं। कुछ लोगों को यश का अंदाज काफी पसंद आया, तो वहीं कई यूजर्स का कहना है कि उनका लुक और स्टाइल रणबीर कपूर से मिलता-जुलता है।
क्या बोले यूजर्स?
- एक यूजर ने दोनों फिल्मों के सीन की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘यश ने रणबीर को कॉपी करने में पीएचडी कर ली है।’
- वहीं दूसरे ने कहा, ‘यह सीन देखकर मुझे 'एनिमल' की याद आ गई।’
- कुछ लोगों ने तो 'टॉक्सिक' को सीधे तौर पर 'एनिमल' की कॉपी तक बता दिया।
- हालांकि, कई फैंस ऐसे भी हैं जो यश का सपोर्ट कर रहे हैं।
- एक यूजर ने लिखा, ‘यश दिखाएंगे कि असली 'एनिमल' कैसा होता है।’
- वहीं कुछ लोगों का मानना है कि सिर्फ बोल्ड सीन दिखाने से फिल्म 'एनिमल' जैसी नहीं बन सकती।
फिल्म 'टॉक्सिक'
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'टॉक्सिक' की स्टारकास्ट
फिल्म में यश लीड रोल में नजर आएंगे, जो राया का किरदार निभा रहे हैं। कियारा ‘नादिया’ का किरदार निभा रही हैं। वहीं तारा सुतारिया 'रबेका' और हुमा कुरैशी 'एलिजाबेथ' के किरदार में नजर आएंगी। इनके अलावा नयनतारा, रुक्मिणी वसंत समेत और भी कलाकार फिल्म में नजर आएंगे।
टॉक्सिक ट्रेलर रिलीज
- फोटो : instagram
कब रिलीज होगी 'टॉक्सिक'?
ट्रेलर रिलीज होने के बाद अब फैंस जल्द ही फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है और यह 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें- Toxic Trailer: रिलीज हुआ ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर, एक्शन अवतार में दिखे यश; हटकर दिखा कियारा-तारा का अंदाज