फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay Video: 'तमिल लोगों के साथ मेरा एक सेंसिटिव कनेक्शन है', राजनीतिक मंच पर भावुक हुए विजय, छलक पड़े आंसू

Mon, 23 Feb 2026 03:33 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vijay Gets Emotional: अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके ने 2026 विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इस बीच आज सोमवार को विजय ने तमिलनाडु के वेल्लोर में एक रैली में लोगों को संबोधित किया। इस दौरान वे भावुक हो गए।
 

विज्ञापन
टीवीके प्रमुख व एक्टर विजय - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिल फिल्मों के सुपरस्टार विजय अपनी राजनीतिक पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) के जरिए 2026 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक प्रस्ताव पास किया है। इसमें उन्होंने विजय से उत्तरी चेन्नई की पेरंबूर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का आग्रह किया है। इस बीच आज वेल्लोर में एक रैली आयोजित हुई, जहां विजय ने डीएमके पर निशाना साधा। इस दौरान उनके आंसू छलक आए।

विज्ञापन

टीवीके प्रमुख व एक्टर विजय - फोटो : X
कहा- 'DMK और TVK के बीच असली लड़ाई, बाकी सब कॉमेडी'
विजय ने वेल्लोर की रैली में कहा कि यह चुनाव ऐतिहासिक होगा। साथ ही उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि चुनावी लड़ाई डीएमके और टीवीके के बीच है। विजय ने कहा, 'असली लड़ाई DMK और TVK के बीच है, बाकी सब सिर्फ कॉमेडी है'। बता दें कि विजय ने वेल्लोर जिले में चेन्नई-बेंगलुरु हाईवे (NH 48) पर पल्लीकोंडा टोल प्लाजा के पास अगरमचेरी गांव में टीवीके के एडमिनिस्ट्रेटर्स की मीटिंग को संबोधित करते हुए यह बात कही।
 
 
 

बोले- 'यह चुनाव ऐतिहासिक होगा'
विजय ने आगे कहा, 'हमारा वोट, हमारा अधिकार है। कोई भी हमारा वोट नहीं छीन सकता। हमारा वोट सीटी के निशान के लिए है। हम कभी किसी को अपना वोट हड़पने नहीं देंगे, यह सच है'। बता दें कि विजय की पार्टी का चुनाव चिन्ह सीटी है।  विजय ने रैली में मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन पर भी निशाना साधा। विजय ने कहा, 'तमिलनाडु चुनाव में मुकाबला विजय और स्टालिन के बीच है। तमिलनाडु विजय है, विजय तमिलनाडु है। लड़ाई TVK और DMK के बीच है। आज, एक नकली मॉडल सरकार है। तमिलनाडु में अभी एक स्टैंड-अप कॉमेडी स्टेट सरकार राज कर रही है। यह चुनाव एक ऐतिहासिक चुनाव होगा और यह एक चमत्कारी चुनाव है'।
 
 
विज्ञापन

रैली में लोगों से की यह गुजारिश 
विजय ने कहा, ' विजय और जनता खून और मांस की तरह हैं। कोई उन्हें अलग नहीं कर सकता। विजय ने आगे कहा, 'यह चुनाव व्हिसल क्रांति का चुनाव है। मेरी सभी से रिक्वेस्ट है, मुझे चेन्नई जाना है। प्लीज बाइक पर मेरी कार के आगे मेरा पीछा न करें। रैली को संबोधित करते हुए विजय राजनीतिक मंच पर भावुक हो गए। उन्होंने कहा, 'तमिल लोगों के साथ मेरा एक सेंसिटिव कनेक्शन है'।
 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें