फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तृषा और सीएम विजय के बीच बढ़ गई दूरियां? फैंस ने लगाईं तमाम तरह की अटकलें; जानिए क्या है असल कारण?

Tue, 23 Jun 2026 06:56 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Trisha Krishnan Unfollow Vijay Thalapathy on Instagram: क्या सीएम विजय और उनकी करीबी दोस्त तृषा कृष्णनन के बीच दूरियां बढ़ चुकी हैं? क्या इनकी राहें जुदा हो चुकी हैं? इस तरह के सवाल अब सोशल मीडिया यूजर्स और फैंस के दिल में उठने लगे हैं। जानिए, ऐसा क्यों है? 
 
विज्ञापन
तृषा कृष्णन-विजय थलपति - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता से तमिलनाडु के सीएम बने विजय ने सोमवार को अपना 52वां जन्मदिन मनाया था। इस मौके पर सिनेमा जगत के कई कलाकारों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। वहीं फैंस का ध्यान गया कि करीबी दोस्त तृषा ने उन्हें जन्मदिन पर शुभकामनाएं नहीं दीं। साथ ही इंस्टाग्राम पर अब अनफॉलो भी कर दिया है। इसके बाद से ही तमाम तरह की अटकलें इनके रिश्ते को लेकर लगने लगी हैं।  

सोशल मीडिया पर नहीं मिली विजय को तृषा की बधाई 

तृषा हर साल विजय को जन्मदिन की शुभकामनाएं सोशल मीडिया पर देती थीं। लेकिन इस साल ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद फैंस ने तृषा के इंस्टाग्राम पर देखा कि उन्होंने विजय को फॉलो भी नहीं किया हुआ। इससे फैंस ने अंदाजा लगा लिया कि तृषा ने विजय को अनफॉलो कर दिया है। 

विज्ञापन

बता दें कि तृषा और विजय एक लंबे वक्त से एक-दूसरे को जानते हैं, कई फिल्में भी साथ कर चुके हैं। 

विज्ञापन

थलापति विजय और तृषा कृष्णन - फोटो : सोशल मीडिया
तृषा और विजय थलापति के बीच करीबी रिश्ता
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विजय थलापति और तृषा कृष्णनन काफी करीबी हैं। दोनों के रिलेशनशिप में होने की अटकलें भी सुनने को मिलती हैं। इन बातों पर कभी दोनों ने सफाई नहीं दी है। लेकिन अक्सर कई जगहों पर साथ नजर आते हैं। बीते दिनों विजय के शपथ ग्रहण समारोह में भी तृषा ने शिरकत की थी, वह उस मौके पर बहुत भावुक नजर आईं। विजय की बात करें तो उनका पत्नी से तलाक भी होने वाला है। पति और बच्चों ने विजय से दूरी बना ली है।  

तृषा करियर फ्रंट पर क्या रही हैं?
तृषा की हाल ही में अभिनेता सूर्या के साथ एक फिल्म ‘करुप्पु’ रिलीज हुईं। वहीं सीएम बनने से पहले विजय थलापति की एक फिल्म ‘जन नायकन’ रिलीज होने वाली थी लेकिन अब तक रिलीज नहीं हुई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें