फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trisha: तृषा ने कन्फर्म किया विजय के साथ रिश्ता? परिवार का हिस्सा बनकर इस कार्यक्रम में पहुंचीं; वीडियो वायरल

Sat, 15 Aug 2026 12:44 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Independence Day 2026: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और एक्टर विजय व तृषा कृष्णन के कथित अफेयर की खबरें अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। एक बार फिर दोनों के लिंकअप की चर्चाओं ने जोर पकड़ा है। वजह है, आजादी के कार्यक्रम में तृषा की शिरकत, जहां वे विजय के माता-पिता के साथ बैठी दिखीं।
विज्ञापन
सीएम विजय-तृषा कृष्णन - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तृषा कृष्णन का नाम अक्सर विजय के साथ जोड़ा जाता है। हालांकि, दोनों ने अफवाहों पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। विजय जब मुख्यमंत्री बने तो उनके शपथ ग्रहण समारोह में भी तृषा ने शिरकत की थी और अपने अंदाज से खूब लाइमलाइट बटोरी। एक बार फिर दोनों के रिलेशनशिप को लेकर चर्चा हो रही है। मौका है आजादी के पर्व का। स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित एक इवेंट में तृषा कृष्णन भी पहुंचीं और विजय के माता-पिता के साथ आगे की पंक्ति में सहजता से बैठी नजर आईं।

विज्ञापन

विजय के माता-पिता संग आगे की पंक्ति में बैठीं तृषा
आज शनिवार 15 अगस्त को तृषा ने चेन्नई के फोर्ट सेंट जॉर्ज में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में शिरकत की। यहां मुख्यमंत्री विजय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान तृषा को विजय के माता-पिता, एस ए चंद्रशेखर और शोभा चंद्रशेखर के साथ अगली पंक्ति में बैठे देखा गया। 
 

तृषा ने विजय को किया सलाम
इतना ही नहीं, तृषा कृष्णन स्वतंत्रता दिवस के इवेंट सीएम विजय को सलाम भी करती दिखीं। 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद वे वे कार्यक्रम के दौरान अपनी सरकारी ड्यूटी निभाते हुए जीप से गुजर रहे थे। इसी दौरान तृषा उन्हें सलाम करती दिखीं। यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसे सन न्यूज ने एक्स अकाउंट पर साझा किया है।
 
विज्ञापन

फिर उठे रिश्ते को लेकर सवाल
स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम से तृषा कृष्णन के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। तृषा पीले रंग की साड़ी में खूबसूरत अंदाज में कार्यक्रम में पहुंचीं। बालों में गजरा लगाए उनका अलहदा अंदाज देखने को मिला। इस इवेंट में तृषा की शिरकत के बाद एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं कि क्या विजय के साथ उन्होंने अपना रिलेशन कंफर्म कर दिया है। देखना होगा कि इस तरह की अफवाहों पर तृषा या विजय कब प्रतिक्रिया देते हैं!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें