टीजर को कितने व्यूज मिले
केवीएन प्रोडक्शन ने फिल्म 'टॉक्सिक' के टीजर को 7 घंटे पहले अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। टीजर हिंदी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम में रिलीज किए गए हैं। खबर लिखे जाने तक हिंदी के टीजर को यूट्यूब पर 5 मिलियन व्यूज मिले हैं। कन्नड़ को 2.3 मिलियन, तेलुगु को 1.3 मिलियन, तमिल को 818K और मलयालम में इस टीजर को 430K व्यूज मिले हैं। कुल मिलाकर फिल्म को 9.84 मिलियन व्यूज मिले हैं।
टॉक्सिक वर्सेस धुरंधर 2
- फोटो : सोशल मीडिया
कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म 'टॉक्सिक' 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसी दिन रणवीर सिंह की अदाकारी वाली फिल्म 'धुरंधर 2' भी रिलीज होने वाली है। ऐसे में देखना होगा कि दर्शक किस फिल्म को ज्यादा प्यार देते हैं?