फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मैं पूरा साल नहीं दे सकता’, टोविनो थॉमस ने जूनियर एनटीआर की ‘ड्रैगन’ का हिस्सा होने पर दी प्रतिक्रिया

Wed, 01 Apr 2026 12:53 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tovino Thomas: प्रशांत नील और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘ड्रैगन’ में टोविनो थॉमस हैं या नहीं, इसकी पुष्टि अब खुद एक्टर ने कर दी है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा…
विज्ञापन
टोविनो थॉमस, जूनियर एनटीआर और प्रशांत नील - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्देशक प्रशांत नील की जूनियर एनटीआर स्टारर फिल्म, जिसे अभी ‘ड्रैगन’ के नाम से जाना जा रहा है, अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चाओं में है। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर के साथ मलयालम स्टार टोविनो थॉमस के भी होने की चर्चाएं चल रही थीं। लेकिन अब टोविनो थॉमस ने इन चर्चाओं पर विराम लगा दिया है। टोविनो फिल्म का हिस्सा हैं या नहीं इसको लेकर उन्होंने अब स्थिति साफ कर दी है।

मैं एकसाथ कई फिल्में नहीं करता

विज्ञापन

हैदराबाद में अपनी मलयालम फिल्म ‘पल्लीचट्टाम्बी’ के प्रमोशन के दौरान टोविनो थॉमस ने स्पष्ट किया कि वो प्रशांत नील और जूनियर एनटीआर की फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने बताया कि शेड्यूल में टकराव के कारण उन्होंने ‘ड्रैगन’ छोड़ दी।

एक्टर ने कहा कि डेट्स मिलना बहुत मुश्किल है, इसलिए मैं यह फिल्म नहीं कर रहा हूं। मैं एक साथ कई फिल्में नहीं करता। मलयालम में हम एक ही शेड्यूल में फिल्म पूरी कर लेते हैं। लेकिन तेलुगु में, एक प्रोजेक्ट में लगभग एक साल लग जाता है। मैं तीन महीने दे सकता हूं, पूरा साल नहीं।

विज्ञापन

जूनियर एनटीआर-प्रशांत नील की फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

25 जून को रिलीज होनी है फिल्म
एनटीआर-नील के नाम से मशहूर इस तेलुगु फिल्म को फिलहाल ‘ड्रैगन’ के नाम से पहचाना जा रहा है। यह तेलुगु सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म को 25 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होना है।

हालांकि, फिल्म के आगे बढ़ने और टलने की भी खबरें सामने आईं, लेकिन अभी तक मेकर्स की ओर से इसकी कोई घोषणा नहीं की गई है। फिल्म में जूनियर एनटीआर के अलावा रुक्मिणी वसंत और अनिल कपूर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

विज्ञापन

'वॉर 2' - फोटो : X
‘वॉर 2’ में नजर आए थे जूनियर एनटीआर
जूनियर एनटीआर आखिरी बार ऋतिक रोशन के साथ ‘वॉर 2’ में नजर आए थे। इस फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया है। यह यशराज के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। हालांकि, फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें