फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'द राजा साब' के निर्देशक ने दी बड़ी अपडेट! नई फिल्म पर कर रहे काम; दर्शकों से किया ये वादा

Fri, 27 Mar 2026 03:09 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Maruthi: फिल्म 'द राजा साब' के निर्देशक मारुति ने रामनवमी के मौके पर एक अहम जानकारी साझा की है। उन्होंने फैंस से एक वादा भी किया है।
विज्ञापन
द राजा साब, मारुति - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल की शुरुआत में प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' रिलीज हुई थी। रिलीज से पहले फिल्म की काफी चर्चा थी। मगर रिलीज होने पर यह फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। जबरदस्त ओपनिंग के बाद दर्शकों से मिली खराब प्रतिक्रिया की वजह से यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई। फिल्म की रिलीज के तीन महीने बाद, निर्देशक मारुति ने पहली बार सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की है।

विज्ञापन

अगली फिल्म की पूरी हुई स्क्रिप्ट
रामनवमी के अवसर पर, मारुति ने अपने घर पर रखी मूर्तियों के सामने बैठे हुए अपनी एक तस्वीर साझा की। मूर्तियों के ठीक सामने उनकी अगली फिल्म की स्क्रिप्ट रखी थी, जिस पर गेंदे के फूल चढ़ाए गए हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हर सफर एक सीखने का अनुभव होता है। रामनवमी के इस शुभ अवसर पर, मैं ईश्वर के आशीर्वाद से अपनी अगली स्क्रिप्ट को अंतिम रूप देने के लिए बेहद आभारी हूं।'

दर्शकों से किया वादा
उन्होंने आगे लिखा, 'मेरे सभी दर्शकों, शुभचिंतकों और मीडिया का तहे दिल से शुक्रिया, जिन्होंने लगातार मेरा साथ दिया और अपनी कीमती राय मेरे साथ साझा की। मैं आप सभी का दिल से सम्मान करता हूं। मैं अपनी पूरी मेहनत करूंगा और पूरी ईमानदारी से काम करूंगा ताकि मैं आपकी सराहना और समर्थन पा सकूं।'

निर्देशक ने अपनी अगली फिल्म की कास्ट और कहानी के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी है।

यादों में डूबे कुमार सानू, 90 के दशक का शेयर किया 'मस्ती भरा है ये समा' का वीडियो; सुनाया रिकॉर्डिंग का किस्सा

विज्ञापन

'द राजा साब' के बारे में
खबरों के मुताबिक, 'द राजा साब' को 400 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट पर बनाया गया था। रिलीज होने के बाद पहले दिन फिल्म ने दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। अगले कुछ दिनों में इसकी कमाई में भारी गिरावट आई और यह कुल मिलाकर 200 करोड़ रुपये ही कमा पाई।
इसमें निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन और रिद्धि कुमार ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थीं। यह फिल्म 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें