पिछले तीन दिनों का कलेक्शन कितना रहा?
फिल्म 'द राजा साब' मेगा बजट फिल्म है, जो पैन इंडिया स्तर पर रिलीज की गई है। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर अर्धशतक लगाकर शानदार अंदाज में शुरुआत की थी। मगर, दूसरे ही दिन से फिल्म ठंडी पड़ गई। वीकएंड पर बेशक इसने 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली हो, मगर इसका बॉक्स ऑफिस कारोबार बहुत प्रभावित करने वाला नहीं रहा।
- फिल्म 'द राजा साब' ने रिलीज से एक दिन पहले गुरुवार को पेड प्रिव्यू से 9.15 करोड़ रुपये कमाए थे।
- शुक्रवार 09 जनवरी को ओपनिंग डे पर इसकी कमाई 53.75 करोड़ रुपये रही।
- शनिवार को दूसरे दिन कमाई में गिरावट दर्ज हुई और कलेक्शन 26 करोड़ रुपये रहा।
- रविवार की छुट्टी में भी इसमें बढ़त की जगह गिरावट देखी गई और तीसरे दिन की कमाई 19.1 करोड़ रुपये रही।
चौथे दिन कितनी रही कमाई?
वीकएंड के बाद 'द राजा साब' धड़ाम से गिरी है। इसकी कमाई में भारी गिरावट दर्ज हुई है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक आज पहले सोमवार को यानी चौथे दिन इस फिल्म ने 4.77 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 112.77 करोड़ रुपये हो चुका है। वीकडेज में फिल्म की कमाई में गिरावट होती है, मगर 'द राजा साब' की कमाई चौथे ही दिन इतनी कम हो गई है कि आगामी दिनों में बॉक्स ऑफिस का भविष्य कमजोर ही नजर आ रहा है।
लागत के हिसाब से प्रदर्शन
प्रभास अभिनीत फिल्म को मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 400 करोड़ रुपये की लागत में बनाया गया है। लागत के हिसाब से दूसरे, तीसरे और चौथे दिन का प्रदर्शन कारोबार बेहतर नहीं माना जा सकता है। आगामी शुक्रवार (16 जनवरी) को कई और नई फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिनसे 'द राजा साब' का मुकाबला होगा। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिक पाएगी या नहीं?
फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म 'द राजा साब' में प्रभास, संजय दत्त, निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन, रिद्धि कुमार, बोमन ईरानी और जरीना वहाब जैसे सितारे हैं। फिल्म का निर्देशन मारुति ने किया है। फिल्म के लेखक भी वही हैं। इस फिल्म को टी.जी. विश्व प्रसाद ने प्रोड्यूस किया है।