निर्माताओ का पोस्ट
तेलुगु एक्शन थ्रिलर फिल्म 'द पैराडाइज' का निर्देशन श्रीकांत ओडेला ने किया है, जिन्होंने पहले नानी के साथ फिल्म 'दशहरा' में साथ काम किया है। नानी फिल्म 'द पैराडाइज' में 'जदाल' नाम के किरदार में नजर आएंगे। आज निर्माताओं ने एक्स हैंडल पर नानी की एक शानदार तस्वीर शेयर की और साथ ही कैप्शन में लिखा, 'इसका नाम जदाल.... Calling a spade a spade #THEPARADISE'
फिल्म 'द पैराडाइज' के बारे में
फिल्म 'द पैराडाइज' में नानी के अलावा जान्हवी कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी जबकि मोहन बाबू और राघव जुयाल सहायक किरदार भूमिका निभाएंगे। 'द पैराडाइज' 1980 के दशक के सिकंदराबाद की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जो एक हाशिए पर पड़े समुदाय की कहानी दिखाती है, जो एक नेता की तलाश में है। फिल्म को तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम, हिंदी, बंगाली, अंग्रेजी और स्पेनिश में 26 मार्च, 2026 को रिलीज किया जाएगा। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध ने तैयार किया है। इस फिल्म का निर्माण एसएलवी सिनेमाज कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra: 'यह गाना मुझे अंदर तक हिला देता है', प्रियंका चोपड़ा ने की निक जोनस के परफॉर्मेंस की प्रशंसा..