फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naga Chaitanya: 'उन्होंने बहुत कुछ सहा', अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर नागा चैतन्य ने पहली बार दी प्रतिक्रिया

Sat, 01 Feb 2025 02:12 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Naga Chaitanya: नागा चैतन्य जल्द ही 'थंडेल' नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं। हाल ही में उन्होंने अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर पहली बार प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन
नागा चैतन्य, अल्लू अर्जुन - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' उनकी करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। हालांकि, फिल्म की शानदार सफलता के बावजूद अभिनेता इसका पूरी तरह से आनंद नहीं ले पाए। दरअसल, संध्या थिएटर मामले में वह गिरफ्तार हो गए थे और फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।

विज्ञापन

Ibrahim Ali Khan: इब्राहिम की शर्टलेस तस्वीर पर पलक तिवारी ने कर दिया ऐसा कमेंट, फैंस बोले- देख रहा है बिनोद

अल्लू अर्जुन के लिए कही ये बात
अब पहली बार नागा चैतन्य ने अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक इंटरव्यू के दौरान जब चैतन्य से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, "जो कुछ भी हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण था। ऐसा नहीं होना चाहिए था। हम एक-दूसरे के लिए खड़े हैं। मुझे पता है कि अल्लू अर्जुन ने क्या सहा। लेकिन यह जीवन है और कभी नहीं कहा जा सकता कि आगे क्या होगा।"
Sudha Murty: सुधा मूर्ति ने पैर छूकर लिया जावेद अख्तर से लिया आशीर्वाद, सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ कर रहे लोग

प्री-रिलीज इवेंट में शामिल होंगे अल्लू
मौजूदा समय में अल्लू अर्जुन का नाम चर्चाओं में बना हुआ है। वह आज शाम (1 फरवरी) 'थं'डेल फिल्म के प्री-रिलीज इवेंट में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। इस कार्यक्रम में वह चैतन्य और उनकी नई फिल्म के बारे में क्या कहते हैं यह देखना दिलचस्प होगा।
विज्ञापन

नेटफ्लिक्स पर धमाल मचा रही पुष्पा 2
पुष्पा 2 की बात करें तो फिल्म टिकट खिड़की पर 1230 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने में सफल रही है। हाल ही में इस फिल्म ने ओटीटी पर दस्तक दी है। दर्शकों को नेटफ्लिक्स पर यह फिल्म काफी ज्यादा पसंद आ रही है।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें