फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daaku Maharaaj: थमन ने 'डाकू महाराज' पर दी रोचक जानकारी, इस दिन मिलेगा नंदमुरी बालकृष्ण के फैंस को सरप्राइज

Sun, 26 Jan 2025 09:06 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म डाकू महाराज को आलोचकों और दर्शकों से अच्छी समीक्षा मिली है। अब फिल्म के मूल साउंडट्रैक को लेकर थमन ने एक रोचक जानकारी शेयर की है, जो नंदमुरी के प्रशंसकों को खुश कर देगी।
 
विज्ञापन
जानिए कब रिलीज होगा डाकू महाराज के संगीत का मूल साउंडट्रैक - फोटो : इंस्टाग्राम@balayyababu_official
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नंदमुरी बालकृष्ण इन दिनों अपनी फिल्म डाकू महाराज को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म में नंदमुरी बालकृष्ण के अलावा बॉबी कोल्ली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में उर्वशी रौतेला, श्रद्धा श्रीनाथ और प्रज्ञा जैसवाल अहम भूमिका में नजर आए। फिल्म के ओरिजिनल साउंडट्रैक को लेकर अहम जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन

डाकू महाराज का मूल साउंडट्रैक कब होगा जारी
फिल्म डाकू महाराज बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है और प्रशंसकों के पास जश्न मनाने का एक और वजह मिल गई है क्योंकि संगीत निर्देशक थमन ने घोषणा की है कि फिल्म का OST (मूल साउंडट्रैक) 7 फरवरी, 2025 को रिलीज किया जाएगा। अपनी बेहतरीन रचनाओं के लिए जाने जाने वाले एस थमन के संगीत की फिल्म के सबसे बेहतरीन पहलुओं में से एक के रूप में प्रशंसा की गई है।
 

गेम चेंजर के साउंडट्रैक को लेकर दे चुके हैं जानकारी
इससे पहले, थमन ने खुलासा किया कि उनकी संक्रांति रिलीज़, गेम चेंजर का OST, डाकू महाराज के साउंडट्रैक के रिलीज होने से छह दिन पहले, 1 फरवरी, 2025 को लॉन्च किया जाएगा। फरवरी के पहले हफ्ते में यह डबल ट्रीट उनके प्रशंसकों को जरूर पसंद आएगी। पेशेवर मोर्चे की बात करें तो थमन कई हाई-प्रोफाइल प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं, जिनमें वह कॉल हिम ओजी, द राजा साब, जाट और बाकी फिल्में शामिल हैं। 
विज्ञापन

डाकू महाराज
डाकू महाराज 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में 64 साल के नंदमुरी बालकृष्ण, बॉबी देओल और उर्वशी रौतेला ने मुख्य भूमिका निभाई है। तेलुगु रिलीज के बाद यह फिल्म हिंदी संस्करण में 24 जनवरी को रिलीज की जा चुकी है। हिंदी रिलीज के बारे में नंदामुरी बालकृष्ण ने कहा था, ''प्रशंसकों का प्यार और प्रतिक्रिया वाकई में अच्छी रही। डाकू महाराज एक ऐसी फिल्म है, जो मेरे दिल के बेहद करीब है और मैं उत्साहित हूं कि यह अब पूरे भारत में हिंदी दर्शकों तक पहुंच रही है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें