फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन फिल्मों में एक साथ काम कर चुके हैं थलापति विजय और तृषा कृष्णन, 'लियो' से लेकर 'गोट' तक शामिल

Thu, 12 Mar 2026 04:49 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Thalapathy Vijay Trisha Krishnan: थलापति विजय और तृषा कृष्णन ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है। इस लिस्ट में 'लियो' से लेकर 'गोट' तक शामिल है।
विज्ञापन
1 of 6
विजय और तृषा - फोटो : अमर उजाला
साउथ स्टार थलापति विजय और तृषा कृष्णन ने एक साथ कई फिल्मों में स्क्रीन शेयर किया है। इस लिस्ट में विजय की कई सुपरहिट फिल्में शामिल हैं, जिन्हें दर्शक आज भी देखना पसंद करते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
फिल्म 'लियो' - फोटो : X
लियो (Leo)
लोकेश कनगराज की 2023 में आई फिल्म 'लियो' में थलापति विजय और तृषा कृष्णन ने एक साथ अभिनय किया है। इस फिल्म में विजय ने पार्थिबन का किरदार निभाया, जबकि तृषा सत्या पार्थिबन के रूप में नजर आईं। फिल्म एक कैफे मालिक की कहानी है, जो आत्मरक्षा में घुसपैठियों को मार डालता है। 
विज्ञापन

3 of 6
फिल्म 'आथी' - फोटो : सोशल मीडिया
आथी (Aathi)
विजय और तृषा अभिनीत फिल्म 'आथी' 15 जनवरी 2006 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रमना द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म को रिलीज के बाद मिली-जुली समीक्षाएं मिलीं। इस फिल्म में विजय ने आथिकेसवन और तृषा ने अंजली कृष्णनकुट्टी की भूमिका निभाई है। यह फिल्म यूट्यूब पर उपलब्ध है। 

4 of 6
फिल्म 'थिरुपाची' - फोटो : सोशल मीडिया
थिरुपाची (Thirupaachi)
पेरासु द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म 'थिरुपाची' 14 जनवरी 2005 को रिलीज हुई थी। विजय ने शिवगिरी और तृषा ने सुभा का किरदार निभाया है। यह फिल्म एक ऐसे भाई की कहानी है जो अपनी बहन की शादी के बाद उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चेन्नई चला जाता है। आप इसे भी यूट्यूब पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
फिल्म 'कुरुवी' - फोटो : सोशल मीडिया
कुरुवी (Kuruvi)
धरानी द्वारा लिखित और निर्देशित 'कुरुवी' में विजय ने वेट्रिवेल और तृषा ने राधादेवी की भूमिका निभाई है। यह फिल्म 3 मई, 2008 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म वेट्रिवेल की कहानी है, जो एक डॉन द्वारा उसके परिवार से चुराए गए पैसे को वापस पाने के लिए मलेशिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फिल्म 'गोट' - फोटो : X
गोट (Goat)
तृषा और विजय ने वेंकट प्रभु के निर्देशन में बनी फिल्म 'गोट' में एक बार फिर साथ में अभिनय किया। तृषा ने 'मट्टा' नामक गाने में एक विशेष भूमिका निभाई थी। 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म फिलहाल नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। 

यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह के ‘धुरंधर 2’ के गाने ‘आरी आरी' पर नेटिजन्स ने दी दिलचस्प प्रतिक्रिया, लिखा- 'रोंगटे खड़े कर दिए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें