फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HanuMan Film Anniversary: 'इस फिल्म ने मुझे उम्मीद दी, जुनून दिया', 'हनुमान' की वर्षगांठ पर बोले प्रशांत वर्मा

Sun, 12 Jan 2025 03:39 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

HanuMan Movie Anniversary: तेजा सज्जा अभिनीत फिल्म 'हनुमान' की रिलीज को आज 12 जनवरी को एक साल पूरा हो गया है। इस मौके पर निर्देशक प्रशांत वर्मा ने दिल छू लेने वाला नोट लिखा है।
विज्ञापन
प्रशांत वर्मा, हनुमान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते वर्ष आज के ही दिन फिल्म 'हनुमान' ने बड़े परदे पर दस्तक दी। प्रशांत वर्मा के निर्देशन में बनी इस सुपरहीरो फिल्म में तेजा सज्जा लीड भूमिका में नजर आए। मूल रूप से साउथ की इस फिल्म ने हिंदी पट्टी में भी कमाल का प्रदर्शन किया और ब्लॉकबस्टर साबित हुई। अब तैयारी इसके सीक्वल 'जय हनुमान' की हो रही है, जिसमें ऋषभ शेट्टी नजर आएंगे। आज फिल्म 'हनुमान' की पहली वर्षागांठ पर निर्देशक प्रशांत वर्मा ने दिल छू लेने वाला पोस्ट साझा किया है।

विज्ञापन


Hanu Man: प्रशांत बोले, हनुमान कहो या हनु मैन, मुझे दोनों नाम स्वीकार्य, तेजा ने खोले कहानी के दिलचस्प राज

हनुमान फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम
सोशल मीडिया पर लिखा भावुक नोट
फिल्म 'हनुमान' 12 जनवरी 2024 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने तेलुगु राज्यों में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। इसके अलाव उत्तर भारत में भी दर्शक इस फिल्म पर टूट कर पड़े। इस पौराणिक फिल्म की दर्शकों से खूब सराहना की। आज फिल्म की पहली एनिवर्सरी के अवसर पर प्रशांत वर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखा है। इसमें उन्होंने बेशुमार प्यार और सहयोग के लिए दर्शकों के प्रति आभार जताया है।
   

दर्शकों का जताया आभार
प्रशांत वर्मा ने पोस्ट में लिखा है, 'मैं फिल्म हनुमान को मिले बेशुमार प्यार और तारीफों के लिए तहेदिल से शुक्रगुजार हूं। आज इस फिल्म को सालभर हो गया। जब हमने फिल्म के रूप में अपना विजन साझा किया, जिसमें हमारे प्राचीन इतिहास को आधुनिक सुपरहीरो के साथ दिखाया गया तो आप सभी का अटूट समर्थन मिला, जो मायने रखता है'। मैं इस फिल्म से जुड़े अपने शानदार कलाकारों, निर्माताओं और क्रू का भी आभार जताता हूं, जिन्होंने इस जादू को बनाने में खुद को झोंक दिया'। 

Anupam Kher: मैं भाग्यशाली हूं…, अनुपम खेर ने सतीश कौशिक को किया याद; ‘इमरजेंसी’ में बने हैं जगजीवन राम
विज्ञापन

जय हनुमान फिल्म का फर्स्ट लुक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बोले- यह फिल्म हिट से बढ़कर है
प्रशांत ने आगे लिखा है, 'यह फिल्म मेरे लिए एक हिट से कहीं ज्यादा है,  यह फिल्म एक उम्मीद है। जुनून है और एक ऐसा आशीर्वाद है, जो चमत्कार कर सकता है। आपके इस भरोसे के लिए बहुत बहुत शुक्रिया। आइए हम सब मिलकर उन कहानियों का जश्न मनाएं, जो हमें प्रेरित करती हैं। एकजुट करती हैं और हम सभी की हैं'। प्रशांत के इस पोस्ट पर यूजर्स उन्हें बधाई दे रहे हैं। फिल्म 'जय हनुमान' अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'जय हनुमान' के अलावा प्रशांत 'महाकाली' फिल्म भी ला रहे हैं, जो भारत की पहली महिला सुपरहीरो वाली फिल्म है। महाकाली का निर्देशन पूजा अपर्णा करेंगी।

Jude Law: व्लादिमीर पुतिन की भूमिका में नजर आएंगे जूड लॉ? गिउलिआनो दा एम्पोली की बुक पर आधारित होगी फिल्म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें