अजित ने किया सभी का धन्यवाद
अजित कुमार के मैनेजर सुरेश चंद्रा ने अपने एक्स पर एक खास नोट शेयर किया जिसे अजित कुमार ने लिखा, ''दुबई रेस इवेंट से पहले मुझे मिले अपार समर्थन और प्रोत्साहन के लिए मैं मेरे परिवार, फिल्म उद्योग के सदस्यों, मीडिया, राजनीतिक नेताओं, खेल हस्तियों, शुभचिंतकों और मेरे प्रिय फैंस को धन्यवाद देने के लिए शब्द नहीं जुटा पा रहा हूं।'' अजित ने आगे कहा, ' इस दौरान जो मुझे अटूट प्यार और प्रोत्साहन मिला है, वह मेरे जुनून के पीछे मेरी प्रेरक शक्ति रहा है।'
अजित ने फैंस को दीं मकर संक्रांति-पोंगल की बधाई
अजित ने आगे लिखा, "यह मुझे अपनी सीमाओं को आगे बढ़ाने, चुनौतियों को स्वीकार करने और मोटरस्पोर्ट में नए मील के पत्थर हासिल करने के लिए प्रेरित करता है। यह सफर जितना आपके बारे में है, उतनी ही मेरे बारे में भी है।'' इसके अलावा अजित ने अपने प्रशंसकों को पोंगल और मकर संक्रांति की बहुत शुभकामनाएं दीं।
यह भी पढ़ें:
Madhuri Dixit: मकर संक्रांति पर माधुरी दीक्षित ने खरीदी करोड़ों की कार, पति श्रीराम नेने के साथ वायरल वीडियो
अजित की रेसिंग टीम
अजित ने पिछले साल सितंबर में अपनी रेसिंग टीम अजित कुमार रेसिंग लॉन्च की थी। उन्होंने टीम के साथियों मैथ्यू डेट्री, फैबियन डफीक्स और कैमरून मैकलियोड के साथ इसमें में हिस्सा लिया। रविवार को सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हुए, जिनमें अजित और उनकी टीम अपनी जीत का जश्न मनाते नजर आए। कुछ वीडियो में अभिनेता को ट्रॉफी लेने के लिए हाथों में भारतीय ध्वज लेकर मंच तक दौड़ते हुए देखा गया।
यह भी पढ़ें:
Azaad BTS Video: रिलीज से पहले सामने आया आजाद का बीटीएस वीडियो, दिखाई दी राशा-अमन और अजय देवगन की कड़ी मेहनत