फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu Elections: रजनीकांत-कमल हासन ने डाला वोट, विजय को भीड़ ने घेरा; तृषा समेत कई सेलेब्स ने किया मतदान

Thu, 23 Apr 2026 04:27 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tamil Nadu Assembly Elections LIVE: गुरुवार को तमिलनाडु में सभी सीटों पर एक ही चरण में वोट डाले जा रहे हैं। आम जनमानस से लेकर साउथ सेलेब्स तक वोट डालने के लिए उत्साहित दिखे। साउथ सुपरस्टार रजनीकांत समेत कई सेलेब्स ने मतदान किया और लोकतंत्र के इस महापर्व में शामिल हुए।

विज्ञापन
साउथ सेलेब्स ने किया मतदान - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में मतदान जारी है। दक्षिण भारत के कई सुपरस्टार भी अलग-अलग पोलिंग बूथ पर अपना मतदान करते नजर आए। कमल हासन अपनी बेटी श्रुति हासन के साथ वोट डालने पहुंचे। वहां उन्होंने आम लोगों की तरह लाइन में लगकर वोट डाला। टीवीके प्रमुख और अभिनेता थलापति विजय भी अपना वोट डालने पोलिंग बूथ पहुंचे। यहां भीड़ ने उन्हें घेर लिया। साउथ सुपरस्टार अजित कुमार, धनुष, विजय सेतुपति भी मतदान करने पहुंचे। वहीं चेन्नई के एक स्कूल में पहुंचकर सुपरस्टार रजनीकांत ने भी अपना वोट दिया।

विज्ञापन


तृषा कृष्णनन भी वोटिंग करते वक्त उत्साहित दिखीं
तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में विजय थलापति की को-एक्ट्रेस और करीबी दोस्त तृषा कृष्णनन भी वोट देने पोलिंग बूथ पहुंचीं। वह वोट डालने के बाद काफी उत्साहित दिखीं। तृषा ने फैंस और आम लोगों को भी वोट करने के लिए प्रोत्साहित किया।

चिरंजीवी, सूर्या और ज्याेतिका भी मतदान करने पहुंचे
दोपहर के वक्त चिरंजीवी भी अपना वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पर दिखाई दिए। वहीं साउथ के कई सेलेब्स के बाद सूर्या, ज्योतिका और विजय सेतुपति भी मतदान करने पोलिंग बूथ पर आए। अपना वोट डालकर उन्होंने लोकतंत्र के महापर्व में अपना योगदान दिया। 
विज्ञापन

 


 

अभिनेता धनुष भी मतदान करने आए
साउथ फिल्मों के चर्चित अभिनेता धनुष भी अपना वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंचे। उन्हें भी फैंस ने बुरी तरह से घेर लिया था। पुलिस सुरक्षा में वह वोट डालने अंदर गए। धनुष ने भी लोगों से मतदान करने की अपील की।

 



रजनीकांत ने डाला अपना वोट
साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने भी अपना वोट डाला है। वह चेन्नई के स्टेला मैरिस स्कूल के मतदान केंद्र में वोट डालने पहुंचे। वाेट डालने के लिए रजनीकांत ने लोगों को भी मोटिवेट किया। 

 

 

कमल हासन बेटी के साथ वोट डालने के लिए लाइन में लगे 
कमल हासन अपनी बेटी श्रुति हासन के साथ वोट डालने पहुंचे थे। वह बहुत देर तक लाइन में लगे रहे। आम लोगों के बीच कमल हासन शांत भाव से खड़े नजर आए। कमल हासन ने वोट देने के बाद स्याई लगी उंंगुली कैमरे को दिखाई। 

विजय थलापति वोट डालने पहुंचे
तमिलनाडु चुनावों में अपनी किस्मत आजमा रहे विजय थलापति भी वोट डालने मतदान केंद्र पर पहुंचे हैं। उन्हें भीड़ ने बुरी तरह से घेर लिया था। पुलिस किसी तरह से उन्हें मतदान केंद्र तक लेकर गईं। विजय ने वोट डाला और बाहर आकर लोगों को नमस्कार किया। इस मतदान के बाद उनके राजनीतिक सफर का भविष्य तय होगा। 

 


   

अभिनेता अजित ने डाला अपना वोट
अजित कुमार ने चेन्नई के तिरुवनमियूर स्थित एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। अपना काम छोड़कर खास वोट डालने के लिए वह बीते दिनों देश वापस लौटे हैं।

 

खुशबू सुंदर ने की वोट डालने की अपील 
अभिनेत्री और बीजेपी नेता खुशबू सुंदर चेन्नई में श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल के पोलिंग स्टेशन पर वोट डालने पहुंचीं। उन्होंने कहा, ‘लोगों को किसी भी सरकार से सवाल पूछने का अधिकार है। मुझे लगता है कि यह एक मौलिक कर्तव्य है। यह सोचकर कि आज छुट्टी है, आराम न करें और न ही सोते रहें। बस अपने घर से बाहर निकलें और अपना वोट डालें।’ 

 
इन साउथ सेलेब्स ने भी किया मतदान
अभिनेता प्रभु ने भी वोट डाला। वह कहते हैं, 'वोट डालना हर भारतीय नागरिक का अधिकार है। कृपया वोट डालना न भूलें। यही वह सेवा है जो आप देश और राज्य के लिए कर रहे हैं।' अभिनेता प्रभु के बाद अरविंद स्वामी भी मतदान केंद्र पहुंचे और वोट डाला। 
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें