फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Malayalam Industry: 'वैनिटी में लगे कैमरे कपड़े बदलते हुए रिकॉर्ड करते हैं', अभिनेत्री ने किया बड़ा दावा

Sat, 31 Aug 2024 11:27 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हेमा कमेटी की रिपोर्ट सावर्जनिक होने के बाद से ही मलयालम फिल्म इंडस्ट्री सुर्खियों में बनी हुई है। इस बीच हाल ही राधिका सरथकुमार ने बड़ा दावा किया है। आइए जानते हैं कि तमिल अभिनेत्री ने ऐसा कौन सा राज खोला है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। 
विज्ञापन
राधिका सरथकुमार - फोटो : इंस्टाग्राम- राधिका सरथकुमार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट के सार्वजनिक होने के बाद से ही मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में हडकंप मचा हुआ है। अब तक कई अभिनेत्रियां अपने साथ हुए  यौन उत्पीड़न की बात खुलकर करते हुए नजर आ चुकी हैं। इन आरोपों के बाद कई दिग्गज कलाकारों पर मामला भी दर्ज किया जा चुका है।

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट की हो रही है काफी चर्चा, अप्रत्यक्ष रूप से ट्रोल्स पर साधा निशाना
विज्ञापन


अभिनेत्री का सनसनीखेज दावा

अब तमिल अभिनेत्री राधिका सरथकुमार ने नया दावा कर सनसनी फैला दी है। हाल ही में अभिनेत्री ने आरोप लगाया कि एक बार केरल में एक प्रोजेक्ट पर काम करने के दौरान उन्हें पता चला था कि वैनिटी वैन में छुपे हुए कैमरे लगे हैं। राधिका के दावे के मुताबिक क्रू मेंबर वैनिटी वैन में कपड़े बदलती महिलाओं को गुपचुप तरीके से रिकॉर्ड करते हैं और उसका डेटाबेस भी रखते हैं। हालांकि, अभिनेत्री ने इस बात की जानकारी नहीं दी उनके साथ यह घटना कहां हुई। राधिका के अनुसार इस घटना के बाद से वह बहुत नाराज थीं और अपने वैनिटी रूम में जाने से कतरा रही थीं। अभिनेत्री के दावे की मानें तो पता चलने के बाद उन्होंने यह बात अन्य महिला कलाकारों भी बताई थी। 


कई कलाकारों पर मामला दर्ज

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की कई अभिनेत्रियों ने अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न की घटनाओं पर सनसनीखेज खुलासे किए हैं। सीपीआई (एम) विधायक और अभिनेता मुकेश, अभिनेता जयसूर्या और एडावेला बाबू  समेत कई लोगों के खिलाफ यौन और मौखिक हमले के लिए शिकायत दर्ज की गई है।

विज्ञापन

मोहनलाल दे चुके हैं इस्तीफा

जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट के सामने आते ही कई अभिनेत्री खुलकर अपने साथ हुई घटनाओं पर बोलते हुए सामने आ चुकी हैं। मलयालम इंडस्ट्री में मची अफरा-तफरी के बीच हाल ही में सुपरस्टार मोहनलाल ने मलयालम मूवी आर्टिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद से भी इस्तीफा दे दिया था। उनकी 17 सदस्यीय कार्यकारी समिति थी। समिति के सभी सदस्य भी अपना पद त्याग चुके हैं।

Kangana Ranaut: कंगना ने रणबीर कपूर को क्यों कहा था सीरियल स्कर्ट चेजर? बोलीं- 'जैसे वो स्वामी विवेकानंद...'

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें