फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajinikanth: रजनीकांत ने पत्र लिखकर की 'जिगरथंडा डबल एक्स' की तारीफ, राघव लॉरेंस ने दी प्रतिक्रिया

Tue, 14 Nov 2023 11:34 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

 'जिगरथंडा डबल एक्स' कार्तिक सुब्बाराज ने लिखी और निर्देशित की है। यह फिल्म 'जिगरथंडा' का प्रीक्वल है, जो 2014 में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
राघव लॉरेंस, रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता राघव लॉरेंस और एसजे सूर्या अभिनीत फिल्म जिगरथंडा डबल एक्स हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म को दर्शकों की मिश्रित प्रतिक्रिया मिली है। इस बीच तमिल सुपरस्टार रजनीकांत ने एक पत्र लिखकर फिल्म की पूरी टीम की जमकर सराहना की है। अपने फेवरेट सितारे का पत्र पाकर टीम के सदस्य काफी ज्यादा उत्साहित हैं।

विज्ञापन

Shah Rukh Khan: टॉम हिडलस्टन ने की शाहरुख खान की जमकर तारीफ, अभिनेता को बताया 'लोकी' के लिए बिल्कुल उपयुक्त

Trending Videos

रजनीकांत ने लिखा पत्र
रजनीकांत ने 'जिगरथंडा डबल एक्स' की टीम की प्रशंसा की और उन्हें तमिल में एक पत्र लिखा। इसका अंग्रेजी में अनुवाद इस प्रकार है, "जिगरथंडा डबल एक्स एक कुरिंजी फूल की तरह है (जो 12 साल में एक बार खिलता है)। यह कार्तिक सुब्बाराज की ओर से किया गया एक अद्भुत काम है। बिल्कुल अलग कहानी और कथानक। नए दृश्य जिसे फिल्म-प्रेमियों ने पहले कभी नहीं देखा है। क्या राघव लॉरेंस भी ऐसा अभिनय कर सकते हैं?"

कलाकारों की तारीफ की
इसके बाद उन्होंने कहा, "यह हमें आश्चर्यचकित कर देता है। एसजे सूर्या वर्तमान फिल्म इंडस्ट्री (तमिल) के नादिगावेल (अभिनय के राजा) हैं। उन्होंने खलनायक और कॉमेडी का अपने चरित्र में उत्कृष्ट मिश्रण किया है। तिरू के कैमरे ने अहम भूमिका निभाई है। कला निर्देशक (प्रोडक्शन डिजाइनर टी संतानम) का काम शानदार है। ढिलिप सुब्बरायण (स्टंट निर्देशक) के लड़ाई के दृश्य अद्भुत हैं। संतोष नारायणन अलग तरह की फिल्मों के लिए लीक से हटकर संगीत तैयार करने में माहिर हैं। वे इस फिल्म को संगीत से जीवंत बनाते हैं और साबित करते हैं कि वे एक उत्कृष्ट संगीतकार हैं।"
विज्ञापन

टीम ने दी प्रतिक्रिया
फिल्मकार कार्तिक सुब्बाराज ने रजनीकांत का यह पत्र एक्स पर साझा किया और लिखा, "जब थलाइवर ने कहा "मेरे लड़कों के लिए" लव यू थलाइवा'। जिगरथंडा डबल एक्स' के बारे में रजनीकांत के पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए राघव लॉरेंस ने लिखा, "थलाइवा। अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालने और जिगरथंडा डब्ल एक्स के लिए पूरी टीम की सराहना करने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। इस पत्र से मुझे फिल्म की सफलता जितनी खुशी मिली है, बहुत बहुत धन्यवाद थलाइवा।'' वहीं, एसजे सूर्या ने कहा,एक्स पर रजनीकांत को शुक्रिया कहा है। बता दें कि 'जिगरथंडा डबल एक्स' कार्तिक सुब्बाराज ने लिखी और निर्देशित की है। यह फिल्म 'जिगरथंडा' का प्रीक्वल है, जो 2014 में रिलीज हुई थी।
100 Crore Club: दो दिन में 100 करोड़ क्लब में शामिल हुईं ये फिल्में, सलमान की 'टाइगर 3' भी लिस्ट में शुमार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें