रजनीकांत ने लिखा पत्र
रजनीकांत ने 'जिगरथंडा डबल एक्स' की टीम की प्रशंसा की और उन्हें तमिल में एक पत्र लिखा। इसका अंग्रेजी में अनुवाद इस प्रकार है, "जिगरथंडा डबल एक्स एक कुरिंजी फूल की तरह है (जो 12 साल में एक बार खिलता है)। यह कार्तिक सुब्बाराज की ओर से किया गया एक अद्भुत काम है। बिल्कुल अलग कहानी और कथानक। नए दृश्य जिसे फिल्म-प्रेमियों ने पहले कभी नहीं देखा है। क्या राघव लॉरेंस भी ऐसा अभिनय कर सकते हैं?"
कलाकारों की तारीफ की
इसके बाद उन्होंने कहा, "यह हमें आश्चर्यचकित कर देता है। एसजे सूर्या वर्तमान फिल्म इंडस्ट्री (तमिल) के नादिगावेल (अभिनय के राजा) हैं। उन्होंने खलनायक और कॉमेडी का अपने चरित्र में उत्कृष्ट मिश्रण किया है। तिरू के कैमरे ने अहम भूमिका निभाई है। कला निर्देशक (प्रोडक्शन डिजाइनर टी संतानम) का काम शानदार है। ढिलिप सुब्बरायण (स्टंट निर्देशक) के लड़ाई के दृश्य अद्भुत हैं। संतोष नारायणन अलग तरह की फिल्मों के लिए लीक से हटकर संगीत तैयार करने में माहिर हैं। वे इस फिल्म को संगीत से जीवंत बनाते हैं और साबित करते हैं कि वे एक उत्कृष्ट संगीतकार हैं।"
टीम ने दी प्रतिक्रिया
फिल्मकार कार्तिक सुब्बाराज ने रजनीकांत का यह पत्र एक्स पर साझा किया और लिखा, "जब थलाइवर ने कहा "मेरे लड़कों के लिए" लव यू थलाइवा'। जिगरथंडा डबल एक्स' के बारे में रजनीकांत के पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए राघव लॉरेंस ने लिखा, "थलाइवा। अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालने और जिगरथंडा डब्ल एक्स के लिए पूरी टीम की सराहना करने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। इस पत्र से मुझे फिल्म की सफलता जितनी खुशी मिली है, बहुत बहुत धन्यवाद थलाइवा।'' वहीं, एसजे सूर्या ने कहा,एक्स पर रजनीकांत को शुक्रिया कहा है। बता दें कि 'जिगरथंडा डबल एक्स' कार्तिक सुब्बाराज ने लिखी और निर्देशित की है। यह फिल्म 'जिगरथंडा' का प्रीक्वल है, जो 2014 में रिलीज हुई थी।
100 Crore Club: दो दिन में 100 करोड़ क्लब में शामिल हुईं ये फिल्में, सलमान की 'टाइगर 3' भी लिस्ट में शुमार