‘जेलर 2’ में आयेगें नजर रजनीकांत
नेल्सन दिलीप कुमार द्वारा निर्देशित ‘जेलर 2’ 2023 में आई उनकी सुपरहिट फिल्म ‘जेलर’ का सीक्वल है। फिल्म में रजनीकांत के अलावा विद्या बालन, मिथुन चक्रवर्ती, एस. जे. सूर्या, राम्या कृष्णन और योगी बाबू सहित कई कलाकार अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म में मोहनलाल, शिव राजकुमार और विनायकान जैसे कलाकारों के कैमियो भी देखने को मिलेंगे। 'जेलर 2' फिलहाल 12 जून 2026 रिलीज होनी है। फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं।